फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Summer special train will run on Kalka-Shimla railway track from today.

Shimla News: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर आज से दौड़गी चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Summer special train will run on Kalka-Shimla railway track from today.
कालका से शिमला के लिए दोपहर 12:30 बजे चलेगी ट्रेन, शाम 6:20 बजे पहुंचेगी, जरनल कोच का 100 रुपये होगा किराया
विज्ञापन

15 जुलाई तक मिलेगी समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर 30 अप्रैल से समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। सैलानियों को सुविधा देने के लिए उत्तर रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई तक चलाई जाएगी।

यह ट्रेन कालका से शिमला के लिए 04503 नंबर के साथ दोपहर 12:30 बजे निकलेगी। वहीं शाम 6:20 बजे शिमला पहुंचेगी। अप में चार स्टॉपेज जिसमें धर्मपुर, बड़ोग, सोलन, कंडाघाट होंगे। शिमला से कालका के लिए ट्रेन उसी दिन रात 04504 नंबर के साथ 8:20 बजे चलेगी। यह ट्रेन देर रात 1:10 बजे कालका पहुंचेगी। डाउन में तीन स्टॉपेज सोलन, बड़ोग और धर्मपुर होंगे। इसमें सात कोच होंगे जिसमें छह जरनल कोच और एक फर्स्ट क्लास कोच होगा। जरनल कोच में कालका से शिमला तक का किराया 100 रुपये और फर्स्ट क्लास कोच का किराया 795 रुपये होगा। गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में सैलानी रेलमार्ग से शिमला आ रहे हैं। इस दौरान सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते सीटों की बुकिंग में सैलानियों को दिक्कत पेश आ रही हैं। ज्यादातर सैलानी कालका-शिमला नैरोगेज ट्रैक पर रोमांचक सफर के लिए सैलानी रेल मार्ग के माध्यम से शिमला की वादियों को निहारना पसंद करते हैं।
विज्ञापन


मिक्स अपन डाउन ट्रेन होगी बंद
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर समर स्पेशल ट्रेन शुरू होने के साथ ही मिक्स अप डाउन ट्रेन बंद कर दी जाएगी। यह ट्रेन सुबह 8 बजे कालका से शिमला की ओर चलती थी और दोपहर करीब 1:40 बजे शिमला पहुंचती थी। शाम 5:00 बजे यह ट्रेन शिमला से कालका की ओर रवाना होती थी और रात 10:20 बजे कालका पहुंचती थी। बोगियों की कमी के चलते इसे बंद किया जा रहा है। सैलानियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए समर स्पेशल ट्रेन को भी इसी के साथ शुरू किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article