{"_id":"6a296bb05a88413be509c5fe","slug":"summer-proves-a-boon-for-shimla-ice-cream-sales-rise-by-up-to-40-percent-shimla-news-c-19-sml1002-735868-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला में गर्मी बनी तोहफा, आइसक्रीम कारोबार 40 फीसदी तक बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला में गर्मी बनी तोहफा, आइसक्रीम कारोबार 40 फीसदी तक बढ़ा
विज्ञापन
पंद्रह दिन से बढ़ रही गर्मी से कुफरी से किन्नौर तक बढ़ी है आइसक्रीम
उत्पादों की मांग
कारोबारियों को उम्मीद, अभी और बढ़ेगा कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर आइसक्रीम के कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पिछले करीब 15 दिनों से दिन के तापमान में वृद्धि और शाम के समय सुहावने मौसम के कारण शहर में आइसक्रीम, आइस कैंडी तथा अन्य शीतल उत्पादों की बिक्री बढ़ी है।
विभिन्न ब्रांडों की आइसक्रीम की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। कारोबारियों के अनुसार आइसक्रीम के व्यापार में लगभग 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, विभिन्न ब्रांडों की मांग में मामूली अंतर देखा है। कारोबारियों को उम्मीद है कि यदि मौसम ऐसा ही बना रहा तो बिक्री में और वृद्धि होगी। शहर के रिज मैदान और माल रोड स्थित आइसक्रीम कॉर्नरों पर ग्राहकों की भीड़ आम तौर पर देखी जा रही है। आइसक्रीम आपूर्तिकर्ताओं और एजेंसियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मांग और कारोबार में 35 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। अमूल आइसक्रीम एजेंसी के संचालक दीपक कुमार ने बताया कि अमूल के सभी उत्पादों की मांग बढ़ी है। गर्मी बढ़ने के साथ पूरे शिमला शहर से लेकर कुफरी तक आइसक्रीम की मांग लगातार बढ़ रही है। क्रीम बेल एजेंसी के मार्केटिंग इंचार्ज अनमोल शर्मा ने बताया कि केवल शिमला ही नहीं, बल्कि रिकांगपिओ तक उनके उत्पादों की मांग पिछले 10 से 15 दिनों में बढ़ी है। दुकानों में मांग 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ी है।
सभी उत्पादों की बढ़ी मांग
मालरोड स्थित गणपति फास्ट फूड के संचालक महेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनके यहां सभी प्रकार की आइसक्रीम की मांग बढ़ी है। इन दिनों चल रहे समर फेस्टिवल के कारण माल रोड पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे आइसक्रीम की बिक्री को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कारोबार के और बढ़ने की पूरी संभावना है। अप्रैल और मई में खराब मौसम और ठंड के चलते यह उम्मीद कम थी कि इस सीजन में आइसक्रीम की मांग बढ़ेगी, लेकिन तापमान बढ़ने के साथ मांग में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।