फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Summer Festival Shimla guru randhawa pays homage to sidhu moose wala by singing song o tere naam ka diwana

Summer Festival Shimla: अंतिम संध्या पर गुरु रंधावा ने बांधा समां, ओ तेरे नाम का दीवाना गाना गाकर सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि

Thu, 09 Jun 2022 12:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Jun 2022 12:06 AM IST
सार

शिमला के रिज मैदान पर समर फेस्टिवल के दौरान श्रोताओं ने सिद्धू मूसेवाला अमर रहे के नारे भी लगाए। गुरु रंधावा ने ओ तेरे नाम का दीवाना गाना गाकर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि भी दी।

विज्ञापन
Summer Festival Shimla guru randhawa pays homage to sidhu moose wala by singing song o tere naam ka diwana
पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा को सुनने के लिए उमडी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समर फेस्टिवल की अंतिम संध्या पर बुधवार को पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा और पहाड़ी लोक गायक विक्की चौहान ने खूब समां बांधा। रिज मैदान पर रात 12 बजे तक लोग और घूमने आए सैलानी इनके गीतों पर झूमते नजर आए। शिमला के रिज मैदान पर समर फेस्टिवल के दौरान पंडाल में बैठे कुछ श्रोताओं ने सिद्धू मूसेवाला अमर रहे के नारे भी लगाए।  गुरु रंधावा ने ओ तेरे नाम का दीवाना गाना गाकर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि भी दी। 

विज्ञापन


अंतिम संध्या पर सबसे पहले विक्की की नॉनस्टाप नाटियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रात करीब 8:00 बजे पहले लोक गायक कुमार साहिल फिर 9:30 बजे से विक्की चौहान ने मंच संभालते ही नॉनस्टाप नाटियों का दौर शुरू कर दिया। विक्की ने चमचमांदे हो..., गांव दे जबो छोरू..., शुण शुण माइए जरा...,देख जबे यार, कठे होणे चार..., कानो रे झुमके छम छम करदे..., भाईजी बात है ऐसी...डाली झूमो..., कालियो रो हांडो...,समेत 25 से अधिक नाटियां गाकर लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद रात 10:33 बजे नामी बॉलीवुड एवं पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने धमाल मचाया। रंधावा ने हाई रेटेड गबरू.., से शुरुआत की। बोले शिमला में पहली बार आए हैं। शिमला खूबसूरत है। इसके बाद डांस मेरी रानी..., इशारे तेरे..., लड़की लाहौर दी...,पटोला..., मोरनी बनके..., सूट सूट करदा..., स्लोली स्लोली..., जैसे गीतों पर लोगों का मनोरंजन किया। देर रात 12 बजे तक जश्न चला। एंकर शशि चौहान ने भी लोगों का जमकर मनोरंजन किया।

रिज पर उमड़ी भारी भीड़, फंस गई एंबुलेंस
समर फेस्टिवल की अंतिम संध्या पर रिज मैदान पर लोगों का सैलाब उमड़ आया। शाम 7:00 बजे के बाद रिज मैदान पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। रिज पार्क, पद्मदेव परिसर, टक्का बेंच तक फुल हो गए। जगह मिलने पर हजारों लोग वापस भी लौट गए। कई बार हुड़दंग भी हुआ। एक लड़की बेहोश हो गई, उसे अस्पताल ले जाने के लिए बुलाई एंबुलेंस भी काफी देर तक भीड़ में फंसी रही। इसके चलते कार्यक्रम भी कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

सीएम, मंत्री ने भी लिया लुत्फ
अंतिम दिन सीएम जयराम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इनके अलावा शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और अन्य नेताओं ने भी लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed