फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   summer festival in shimla

Shimla News: अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में सुरक्षा संभालेंगे 200 जवान, ड्रोन से भी रहेगी नजर

Tue, 11 Jun 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
summer festival in shimla
15 से 18 जून तक मनाए जाने वाले ग्रीष्मोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के आयोजन को लेकर जिला पुलिस ने कमर कस ली है। 15 से 18 जून तक मनाए जाने वाले ग्रीष्मोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए जिला पुलिस के करीब 200 जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही ड्रोन से भी समारोह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में हर गतिविधि पर नजर रहेगी। पुलिस विभाग ने पूरे क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांटने का फैसला लिया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी जाएगी। पहले सेक्टर में मुख्य समारोह स्थल, दूसरे में रिज टक्का बैंच, चर्च, रिगल का क्षेत्र शामिल किया गया है। इसके अलावा तीसरे सेक्टर में स्कैंडल प्वाइंट, बाजार और बस स्टैंड का क्षेत्र शामिल किया गया है। समारोह स्थल पर मैटल डिक्टेटर भी स्थापित किए जाएंगे। समारोह के दौरान पुलिस की नजर हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष रूप से रहेगी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामन न करना पड़े।

होटलों और सरायों की होगी जांच
ग्रीष्मोत्सव में सुरक्षा की दृष्टिगत जिला पुलिस समारोह से पहले ही होटलाें और सरायों की नियमित रूप से जांच करेगी, जिससे कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी जिला पुलिस पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

कोट्स
अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव को लेकर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगी। इसके लिए करीब 200 जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिगत हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। -संजीव गांधी, एसपी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed