फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sukhwinder Singh Sukhu Statement on Congress President Post.

कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने की वीरभद्र खेमे की अटकलों पर खुलकर बोले सुक्खू

Fri, 09 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 09 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sukhwinder Singh Sukhu Statement on Congress President Post.

हिमाचल के कांग्रेस प्रमुख पद से हटवाए जाने की वीरभद्र खेमे की मुहिम की तमाम अटकलों पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सीएम और पीसीसी प्रमुख को बनाना या हटाना एआईसीसी का अधिकार है।

विज्ञापन


वे मानते हैं कि सीएम ने उनके खिलाफ ऐसा कोई पत्राचार नहीं किया है, जैसा प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और संगठन में मौजूदा समय में बेहतरीन तालमेल बताया। प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष, महासचिवों के पदों से लेकर निचले स्तर तक भविष्य में व्यापक फेरबदल के संकेत दिए।
विज्ञापन


सुक्खू ने वीरवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की। पिछले साल कांग्र्रेस पार्टी संगठन के चुनाव अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए गए थे। तबसे सुक्खू भी पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद जब सुक्खू साढे़ तीन साल पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बने थे तो इस युवा नेता की एआईसीसी में पैठ से सब चौंक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोक्स गुट के भी नेता है सुक्‍खू

Sukhwinder Singh Sukhu Statement on Congress President Post.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

सुक्खू न केवल अपनी अलग लीक पर चलने वाले पंडित सुखराम, आनंद शर्मा जैसे नेताओं की पसंद रहे हैं, बल्कि वीरभद्र खेमे में विलय कर चुके विद्या स्टोक्स गुट के भी प्रमुख नेता हैं। वीरभद्र सिंह के बाद हिमाचल कैबिनेट की वरिष्ठतम मंत्री विद्या स्टोक्स का उनको समर्थन है।

बीते कुछ दिन से अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने सुखविंद्र सुक्खू को पार्टी अध्यक्ष पद से हटवाने के लिए आलाकमान को पत्र भेजा है। हालांकि, पत्र भेजने की पुष्टि न तो सीएम कार्यालय कर रहा है और न ही कांग्रेस नेताओं को इसकी जानकारी है। सुक्खू भी कह रहे हैं कि उनका मानना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

रामलाल भी बोले - पत्र की जानकारी नहीं, सरकार-संगठन में अच्छा तालमेल

Sukhwinder Singh Sukhu Statement on Congress President Post.

खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास करीबी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामलाल ठाकुर ने भी वीरवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन शिमला में हुई पत्रकार वार्ता में सीएम कार्यालय से भेजे गए ऐसे किसी पत्र की जानकारी होने से इंकार किया।

ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार और पार्टी संगठन के बीच अच्छा तालमेल है। उन्होंने कहा कि वे इससे अधिक कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि वे खुद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने की किसी रेस में नहीं है। उन्हें इससे दूर ही रखा जाए। इस पर कोई कमेंट नहीं।

नए प्रदेशाध्यक्ष की रेस में लिए जा रहे ये नाम
नए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के लिए जिनके नामों की अटकलें लगाई जा रही हैं, वे उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष हर्ष महाजन आदि हैं। रेस में बताए जा रहे नेताओं ने खुद इन अटकलों को पुष्ट नहीं किया है।

कौल समर्थकों को हटवाने को भी चलाया था अभियान

Sukhwinder Singh Sukhu Statement on Congress President Post.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : फाइल फोटो

वीरभद्र सिंह समर्थकों ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर को हटवाने के लिए भी एक खास अभियान चलाया था।

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट तय करने वाली प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी में कांग्र्रेस प्रदेशाध्यक्ष की खास भूमिका होती है। अगले साल चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में नया पार्टी अध्यक्ष बनाने की अटकलों को भी प्रदेश कांग्रेस के उस अतीत के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed