फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sukhwinder Singh Sukhu reaction on virbhadra singh Statement.

वीरभद्र के बयान पर सुक्खू ने साधी चुप्पी, सवाल पर बोले- नो कमेंट

Wed, 09 Aug 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना) Updated Wed, 09 Aug 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
Sukhwinder Singh Sukhu reaction on virbhadra singh Statement.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने चुप्पी साध ली है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह रथ यात्रा व पथ यात्रा पर विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि संगठन में अध्यक्ष पद चुनाव से होना चाहिए न कि मनोनयन से। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस बयान पर सोमवार को चिंतपूर्णी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू से सवाल किए गए तो वे केवल नो कमेंट कहकर चले गए। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के किसी भी बयान पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी एकजुट होकर काम करेगी व हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। चिंतपूर्णी मंदिर शीश नवाने के बाद प्रदेशाध्यक्ष धर्मशाला महंता गद्दी में माथा टेकने भी गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी लवली पराशर, विक्रम शर्मा डिक्की, राकेश चौधरी, जिला परिषद सदस्य मोहन लाल, बलबिंद्र सिंह, निशान, प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव अंकुश कालिया, ब्लॉक यूथ कांग्रेस के प्रधान रोहन कालिया व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed