{"_id":"5c3c8a47bdec2273230f03e8","slug":"sukhvinder-sukhu-counterattacked-over-virbhadra-singh-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र की टिप्पणी से कार्यकर्ता आहत: सुखविंद्र सूक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र की टिप्पणी से कार्यकर्ता आहत: सुखविंद्र सूक्खू
Mon, 14 Jan 2019 06:40 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 14 Jan 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की टिप्पणी से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ता पार्टी के लिए रीढ़ होते हैं न कि कूड़ा-कबाड़। कार्यकर्ताओं का पार्टी में पूरा मान-सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन
सुक्खू ने सोमवार को जारी बयान में पार्टी के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से भी मांग की है कि कार्यकर्ताओं का पार्टी में मान-सम्मान सुनिश्चित हो। किसी को भी कार्यकर्ताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की इजाजत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत के लिए जितने जरूरी कार्यकर्ता हैं, उतने ही पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स, सांसद आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर और कौल सिंह ठाकुर भी हैं।
विज्ञापन
इसलिए जिन कार्यकर्ताओं के दम पर हम विधायक बनते हैं, उनके खिलाफ कोई गलत टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। सुक्खू ने कहा कि 17 जनवरी को कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में चौड़ा मैदान में पहुंचे। इस दिन पार्टी लोकसभा चुनावों का शंखनाद करेगी।
उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने वीरभद्र के उन्हें कबाड़ कहने पर आपत्ति जताई है। जिलाध्यक्षों ने कहा कि वयोवृद्ध नेता को ऐसा कहना शोभा नहीं देता। वीरभद्र सिंह उन्हें कबाड़ सिद्ध करके दिखाएं।