फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder singh sukhu statement over sc commission

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू ने दी आंदोलन की चेतावनी, जानिए वजह

Sat, 31 Mar 2018 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, देहरागोपीपुर/ डाडासीबा (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, देहरागोपीपुर/ डाडासीबा (कांगड़ा) Updated Sat, 31 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
  sukhvinder singh sukhu statement over sc commission

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। यदि प्रदेश सरकार एससी कमीशन को भंग करने की कोशिश भी करती है तो प्रदेश कांग्रेस इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। 

विज्ञापन


यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा के डाडासीबा में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि एससी कमीशन का गठन पूर्व कांग्रेस सरकारों ने इस वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए किया था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार अगर एससी कमीशन को भंग करती है
विज्ञापन


तो यह प्रदेश एससी वर्ग के लिए एक अपमान की बात होगी। सुक्खू ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर का देहरा के विकास में कोई विशेष योगदान नहीं रहा है। देहरा में स्थापित होने वाला सीयू भी अनुराग ठाकुर की कमजोर इच्छाशक्ति के चलते आज तक पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि रूसा शिक्षा प्रणाली पर भी भाजपा यू टर्न लेती रही है। कभी रूसा शिक्षा प्रणाली को बंद करने की बात करने वाली भाजपा कई बार इसी शिक्षा प्रणाली को जारी रखने की बात करती है।

आने वाले लोकसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को हिसाब भी देना होगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुुरेंद्र मनकोटिया सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

कांग्रेस सम्मेलन में हुई कहासनी, सुक्खू को करना पड़ा बचाव

  sukhvinder singh sukhu statement over sc commission

देहरा के डाडासीबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खु को बीच बचाव के लिए आगे आना पड़ा। इसके बाद ही मामला शांत हो सका। 

जानकारी के अनुसारा जसवां से कांग्रेस प्रत्याशी रहे भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही कुछ बड़े नेताओं के भितरघात से उन्हें विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है।

उनके इतना कहते ही एक कांग्रेस कार्यकर्ता जो पिछले विधानसभा चुनावों में जसवां परागपुर से कांग्रेस टिकट के चाह्वान थे, मंच पर आए। वह मनकोटिया से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने लगे। इससे माहौल गरमा गया। सुक्खू को कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed