फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder singh sukhu statement over nurpur bus accident

एनडीआरएफ समय पर पहुंचती तो बच जाते कुछ बच्चे : सुखविंद्र सुक्खू

Fri, 20 Apr 2018 09:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 20 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
sukhvinder singh sukhu statement over nurpur bus accident

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नूरपुर हलके की ठेहड़ पंचायत का दौरा किया। उन्होंने स्कूल बस हादसे में अकाल मृत्यु का ग्रास बने मासूम बच्चों के शोक संतप्त परिवारों से संवेदनाएं जताई। 

विज्ञापन


सुखविंद्र सुक्खू ने दुर्घटनास्थल का भी दौरा किया। पत्रकारों से सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार को ऐसे हादसे रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। कहा कि ऐसे दु:खद हादसों को रोकने लिए जो सुझाव आए हैं, उन पर सरकार को गंभीरता से अमल करना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है। सुक्खू ने हादसे के वक्त एनडीआरएफ की टीम के समय पर न पहुंचने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर एनडीआरएफ की टीम सूचना मिलते ही तुरंत बचाव कार्य में जुट जाती तो शायद
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बच्चों की जान बच सकती थी। एनडीआरएफ की एक बटालियन इसी क्षेत्र में तैनात होने के बावजूद समय पर न पहुंचना बेहद अफसोसजनक है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन, चेतन चंबियाल, विशाल चंबियाल, मनोज पठानिया, बलदेव पप्पी, संदेश डढवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed