फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder singh sukhu statement over Mahatma Gandhi at shimla

देश को बापू की विचारधारा पर आगे ले जाना जरूरी: सुखविंदर सुक्खू

Wed, 03 Oct 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Oct 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
sukhvinder singh sukhu statement over Mahatma Gandhi at shimla

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 150वीं  मनाई। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बापू को याद किया। उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन


देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान के नारे को देश के विकास में मील का पत्थर माना गया। कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी गांधी और शास्त्री के जीवन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि देश को महात्मा गांधी की विचारधारा पर आगे ले जाने की जरूरत है। गांधी के आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर बड़ी से बड़ी मुश्किल से भी पार पाया जा सकता है। गांधी के अहिंसा पर चलकर भारत को आजादी दिलाने के योगदान को बच्चा-बच्चा जानता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर व्यक्ति को अपने जीवन में बापू के आदर्शों को अपनाना चाहिए

sukhvinder singh sukhu statement over Mahatma Gandhi at shimla

 सुक्खू ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में बापू के आदर्शों को अपनाना चाहिए। अहिंसा से बड़ा कोई तप और सद्कर्म नहीं हो सकता। देश के वर्तमान माहौल में महात्मा गांधी की विचारधारा ही सबको साथ जोड़कर रख सकती है।

वीरभद्र सिंह और स्टोक्स ने भी सबसे गांधी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, वरिष्ठ विधायक और और पूर्व मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, रामलाल ठाकुर, विधायक हर्ष वर्धन

चौहान, मोहन लाल ब्राक्टा, विक्रमादित्य सिंह, शिमला जिला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, हरभजन सिंह भज्जी, महेंद्र चौहान और कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स को किया सम्मानित

sukhvinder singh sukhu statement over Mahatma Gandhi at shimla

पूर्व मंत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रह चुकीं विद्या स्टोक्स को गांधी जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में सम्मानित किया गया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने स्टोक्स को सम्मानित किया।

सुक्खू ने कहा कि स्टोक्स पार्टी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वह आठ बार विधायक रह चुकी हैं। अनेक बार मंत्री पद संभाला, लेकिन कभी वेतन नहीं लिया। वह मात्र एक रुपया लिया करती थीं। समाजसेवा के क्षेत्र में वे हमेशा अग्रणी रहती हैं। युवा पीढ़ी को राजनीति में आगे आने के लिए वे सदैव प्रेरित करती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed