{"_id":"5c41c0febdec2273437f9e84","slug":"sukhu-peoples-hand-in-the-clash-in-congress-office-shimla-virbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यालय में हुई मारपीट मामले में वीरभद्र ने सुक्खू पर लगाया बड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यालय में हुई मारपीट मामले में वीरभद्र ने सुक्खू पर लगाया बड़ा आरोप
Sat, 19 Jan 2019 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में गत दिवस हुई मारपीट के बाद अब आरोपों का दौर शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दफ्तर में मारपीट करने में पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लोगों का हाथ रहा है।
विज्ञापन
पार्टी दफ्तर में मारपीट करने वाले लोग नशे के प्रभाव में थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने निजी आवास हॉलीलाज में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गत वीरवार को जो कुछ भी हुआ, वह अच्छा नहीं हुआ। इस घटना से वे आहत हैं।
विज्ञापन
छह साल के कार्यकाल में ऐसी मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई
भविष्य में ऐसा न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। दूसरी ओर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले छह साल के कार्यकाल का इतिहास रहा है कि ऐसी मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई।
उन्होंने अपने कार्यकाल में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया है। सुक्खू ने कहा कि कौन क्या कहता है, यह कोई मायने नहीं रखता। इतना जरूर है कि पार्टी दफ्तर में माहौल की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है।
इससे पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यह भी देखा जाना चाहिए कि आरंभ में दोनों के समर्थक अलग-अलग कोने में थे, किसके समर्थक सबसे पहले आगे बढ़े। इसे पूरे घटनाक्रम की रिकार्डिंग मौजूद है।