{"_id":"ba5619ef21d813e7fcaa4bcf2b29854b","slug":"sukhu-attacked-to-centre-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार पर सुक्खू ने किया हमला, लगाए ये आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार पर सुक्खू ने किया हमला, लगाए ये आरोप
ब्यूराे/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने वीरवार को नादौन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनता की समस्याओं के बारे में जानकारी दी और उनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने अंब-अंदौरा से पालमपुर तक वाया नादौन-सुजानपुर रेललाइन के सर्वे की घोषणा की थी।
विज्ञापन
बजट में प्रावधान भी किया गया था लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने बजट में कार्य के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति को नजरअंदाज करते हुए उसे निरस्त कर दिया।
पूर्व में प्रस्तावित योजना को निरस्त करना तथा ऊना से हमीरपुर रेललाइन के सर्वे को शामिल करना भेदभाव पूर्ण नीति है। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा सुजानपुर और पालमपुर के साथ भेदभाव करार दिया।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि हम भी चाहते है कि हमीरपुर के लिए रेललाइन मिले, पर यह कहां की समझदारी है कि एक को निरस्त कर दूसरी योजना को लागू किया जाए।
--