फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide in himachal

'अपनी मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार, किसी से शिकवा नहीं'

Sun, 05 Apr 2015 10:43 AM IST
Updated Sun, 05 Apr 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
suicide in himachal

युवक ने खुदकुशी का कदम उठाने से पहले तमाम जानकारियां एक नोट पर दे रखी हैं। युवक के कमरे से मिली डायरी में सुसाइड से संबंधित तीन से चार पेज मिले हैं।

विज्ञापन


इसमें युवक ने एटीएम कोड से लेकर मोबाइल कोड और आत्महत्या के बाद परिजनों से संपर्क करने के लिए उनके नंबरों का उल्लेख किया है। सुसाइड नोट से बात साफ हो रही है कि युवक ने काफी पहले खुद को खत्म करने का फैसला ले लिया था।
विज्ञापन


एक-एक बात की जानकारी उसने सुसाइड नोट में दे रखी थी ताकि उसके मरने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी पहचान करने में पुलिस को न हो।

दो बार पहले भी दे चुका था परीक्षा

suicide in himachal

जांच में पता चला है कि युवक काफी समय से पीएमटी की तैयारियां कर रहा था और दो बार पहले भी परीक्षा दे चुका था। लेकिन वह परीक्षा पास नहीं कर पाया। वहीं दूसरी तरफ इस घटना से शनान में दिनभर मातम पसरा रहा। हर कोई युवक के इस कदम से गमगीन थे।

प्रदेश में युवाओं द्वारा आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अधिकांश मामलों में तनाव एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। आत्महत्याओं के मामलों में पढ़ाई में अव्वल नहीं रहना अभिभावकों की उम्मीदें और प्रेम प्रसंग को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है।

डाक्टर बनने की चाह में दे दी जान

suicide in himachal

डाक्टर बनने की चाह में दिन रात पढ़ाई का तनाव झेल रहे एक युवक ने मौत को गले लगा लिया। जिला किन्नौर के पूह के रहने वाले नरेंद्र सिंह ने संजौली से सटे शनान में देवदार के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार युवक पीएमटी की तैयारियां कर रहा था और प्रारंभिक जांच में यही लग रहा है कि पढ़ाई के तनाव में युवक ने जान दे दी। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकद्दमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह शनान के लोगों ने बाबा बालकनाथ मंदिर के पास देवदार के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव देखा।

उन्होंने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। ढली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। डीएसपी बलबीर जसवाल सहित एसएचओ ढली भी मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

रस्सी बांधकर आत्महत्या

suicide in himachal

पुलिस ने बताया है कि जांच में पता चला कि युवक शनान के निर्मल रूप निवास में रहता था। कमरे में जाने पर छानबीन की तो यहां पर डायरी में तीन-चार पेज में भी युवक ने सुसाइड नोट से संबंधित कई बातें लिखी थी।

नरेंद्र मूल रूप से किन्नौर जिला के पूह जिवांग का रहने वाला था। काफी समय से शिमला में पीएमटी की तैयारियां कर रहा था। युवक ने देवदार के पेड़ की टहनी में रस्सी बांधकर आत्महत्या की है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को ही युवक ने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीएसपी बलवीर जसवाल ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed