युवक ने लगाया फंदा, युवती ने जहर निगलकर दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मंडी जिले में दो अलग-अलग मामलों में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर इहलीला समाप्त कर ली। बल्ह क्षेत्र में युवक ने फंदा लगाकर और पांगणा क्षेत्र में युवती ने जहर निगल आत्महत्या कर ली। युवक के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें युवक ने किसी को मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के दो मामलों से जिला में सनसनी फैल गई।
पांगणा पंचायत के मलोहणी गांव की 17 वर्षीय युवती ने जहर खा कर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार युवती जमा एक में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम को जब वे खाना खाकर रोजमर्रा की तरह शाम साढ़े सात बजे अपने कमरे में सोने चले गई। युवती की मां को रात करीब ढाई बजे कमरे से लड़की के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी।
जब मां युवती के कमरे में पहुंची तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जिसे देख वह घबरा गई। ग्रामीणों की मदद से युवती को उपचार के लिए पांगणा पीएचसी लाया गया। जहां से उसे करसोग अस्पताल रेफर किया गया। करसोग अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
फार्मेसी के प्रथम वर्ष के छात्र ने लगाया फंदा
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लिया। युवती के कब्जे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। करसोग पुलिस थाना के एएसआई झाबे राम शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों का सौंप दिया गया है। मामले में जांच जारी है। इधर, बल्ह क्षेत्र के रत्ती ढांगू में किराये के क्वार्टर में रह रहे एक प्रशिक्षु ने शुक्रवार रात को फांसी लगा आत्महत्या कर ली। प्रशिक्षु के दोस्त उसे रत्ती अस्पताल ले गए।
जहां से उसे डॉक्टरों ने मंडी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार परनय गुरंग (21) पुत्र सुभाष गुरंग निवासी साउथ सिक्किम एक निजी शिक्षण संस्थान में फार्मेसी के प्रथम वर्ष का छात्र था। वह रत्ती ढांगू में क्वाटर लेकर रह रहा था। शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे युवक ने फांसी लगा दी। जिसे अन्य दोस्त उपचार के लिए रत्ती ले गए, लेकिन बाद में युवक ने जोनल अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। बरामद सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। इधर, बल्ह पुलिस थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।