{"_id":"28ebfb35e5f07015649eb2043be8b9a1","slug":"suicide-at-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगीचे में पेड़ पर लटका मिला शव, सनसनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगीचे में पेड़ पर लटका मिला शव, सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Thu, 27 Nov 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा जिला के उपमंडल बैजनाथ के बीड़ में फंदे से लटका शव मिला है। इसकी पहचान रवि पुत्र हिरदय राम निवासी बड़ा भंगाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
45 वर्षीय रवि निवासी बड़ा भंगाल बीड़ में किराए के कमरे में रहता था। वह घोड़े से सामान को इधर-उधर ले जाने का कार्य करता था।
बुधवार को देर रात घर के समीप बगीचे में रवि कुमार का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी बैजनाथ पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन