{"_id":"357bb5846ae0efb6b4a85553d86606dc","slug":"sufi-music-part-at-una-pirnigah-basoli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलिए, एक शाम पीर बाबा के नाम.. ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलिए, एक शाम पीर बाबा के नाम..
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 18 Sep 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला से सटे मशहूर धार्मिक स्थल पीर निगाह बसोली में वीरवार 18 सितंबर को सूफी संगीत की महफिल सजेगी। हिमाचल प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम में पंजाब के मशहूर सूफी गायक अमित धर्मकोटी और गगन मस्त संगत को अपने सूफियाना अंदाज से निहाल करेंगे।
विज्ञापन
(एक शाम पीर बाबा के नाम) से आयोजित हो रहे इस समारोह में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा समेत उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन, एसपी अनुपम शर्मा बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहेंगे।
अन्य प्रशासनिक अधिकारी और शहर के गणमान्य व्यक्ति भी समारोह की गरिमा को अपनी उपस्थिति से बढ़ाएंगे। पीर निगाह मंदिर कमेटी के उप प्रधान कर्मचंद धीमान सहित कमेटी के सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आगाज शाम आठ बजे होगा, जो देर रात तक चलेगा। अमर उजाला पिछले चार वर्षों से इस आयोजन को करवाता आ रहा है। ऊना के बसोली स्थित पीर निगाह को एक सर्वमान्य तीर्थ स्थल के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन
यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग पीर बाबा की दरगाह में शीश नवाने पहुंचते हैं। बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियों को कमेटी के सदस्यों ने अंतिम रूप दिया।