फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Success Story: Himachal teacher Kishan won second gold medal in javelin throw

Success Story: भाला फेंक में हिमाचल के शिक्षक किशन ने जीता दूसरा गोल्ड मेडल

Mon, 15 May 2023 11:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 May 2023 11:14 PM IST
सार

 जिला कुल्लू की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा के शिक्षक किशन लाल ने सोमवार सुबह भाला फेंक प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक जीता। दो दिन पहले उन्होंने एशिया मास्टर्स गेम्स में ही डिस्कस थ्रो में पहला स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
Success Story: Himachal teacher Kishan won second gold medal in javelin throw
शिक्षक किशन लाल - फोटो : संवाद

विस्तार

साउथ कोरिया में चल रहीं एशिया मास्टर्स गेम्स में हिमाचल के शिक्षक ने देवभूमि का नाम रोशन किया है। जिला कुल्लू की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा के शिक्षक किशन लाल ने सोमवार सुबह भाला फेंक प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक जीता। दो दिन पहले उन्होंने एशिया मास्टर्स गेम्स में ही डिस्कस थ्रो में पहला स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कई देशों के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। लाहौल-स्पीति जिला के दंदक गांव के रहने वाले किशन लाल ने कर्मभूमि कुल्लू के साथ अपने जिले का भी नाम चमकाया। वह इस प्रतियोगिता में भाला फेंक के साथ डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप और बाधा दौड़ में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। किशन लाल वर्तमान में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बजौरा में बतौर शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। खेलों के समापन के बाद कुल्लू लौटने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


चियोग के बंगापानी में ईरानी पहलवान ने जीता कुश्ती का दंगल
वहींख्  उपमंडल ठियोग के चियोग के बंगापानी में रविवार को आयोजित कुश्ती दंगल में देश-विदेश के नामी पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती प्रतियोगिता में ईरानी पहलवान मिर्जा ईरानी ने चंडीगढ़ के आशीष पहलवान को हरा कर एक लाख 31 हजार की पहली माली अपने नाम की। मेला समिति के प्रधान कल्याण जागटा और ग्राम पंचायत चियोग के उपप्रधान राहुल ठाकुर ने बताया कि दंगल में हिमाचल के पहलवान निशांत घुमारवीं ने अजय बिलासपुर को हराकर 21 हजार रुपये की माली पर कब्जा जमाया, जबकि 82 किलोग्राम के लिए 31 हजार की माली मनीष रोहतक ने सोमवीर दिल्ली को हराकर अपने नाम की।
विज्ञापन


दंगल में आम लोगों के लिए लक्की ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें पहला ईनाम बुलेट मोटरसाइकिल की लाटरी सुशील चंदेल गांव बनी के नाम निकली। इसके अलावा पांच लाख इनाम की लागत के कुल 60 इनाम लोगों में ड्रॉ के माध्यम से बांटे गए। मेले के समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मेला समिति को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कलौहर नाग देवता मंदिर की फेंसिंग के लिए दो लाख रुपए की सहायता राशि देने की बात कही। मेला समिति ने सड़कों की दयनीय हालात सुधारने की मांग भी मंत्री के समक्ष रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed