{"_id":"634bc3034d503867a43acfab","slug":"subhash-manglate-announce-to-contest-himachal-assembly-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सुभाष मंगलेट ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सुभाष मंगलेट ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने का किया एलान
Sun, 16 Oct 2022 02:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:12 PM IST
सार
सुभाष मंगलेट ने सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के खिलाफ टिप्पणी की है। साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है।
विज्ञापन
PIC
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही बगावत शुरू हो गई है। जिला शिमला के चौपाल से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुभाष मंगलेट ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुभाष मंगलेट ने सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के खिलाफ टिप्पणी की है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है। कांग्रेस ने अभी तक चौपाल से रजनीश किमटा को प्रत्याशी बनाने पर सहमति जताई है। सुभाष मंगलेट ने पोस्ट किया- ''फिक्र ना करें चुनाव लड़ने आ रहा हूं। चौपाल की जनता का टिकट ला रहा हूं। 2022 में विधानसभा जा रहा हूं, सत्यमेव जयते। कांग्रेस-भाजपा वालों से बैर नहीं, राजीव शुक्ला तेरी खैर नहीं।''
विज्ञापन