{"_id":"524c0815ad468974aa272849fd20dd20","slug":"sub-junior-under-14-north-zone-national-football-tournament-at-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही मैच में हारा मेजबान हिमाचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही मैच में हारा मेजबान हिमाचल
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Fri, 12 Dec 2014 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज मैदान में सब जूनियर अंडर-14 नॉर्थ जोन नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ फुटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमित पाल सिंह ने किया। पहला मैच हिमाचल और हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा ने हिमाचल को 2-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
हरियाणा के नीरज ने 63वें और 90वें मिनट में गोल दागे। दिल्ली और उत्तराखंड के बीच खेले गए दूसरे मैच में दिल्ली ने जीत दर्ज की। मेरुल ने खेल के 22वें मिनट में गोल किया। प्रतियोगिता अखिल भारतीय फुटबाल संघ के निर्देशानुसार प्रदेश तथा जिला फुटबाल संघ की ओर से करवाई जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले आयोजन समिति के सचिव डा. सीपी कौशल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान संघ की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि ग्रुप ए में मेजबान हिमाचल के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और ग्रुप बी में पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की टीमों को रखा गया है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय फुटबाल संघ की ओर बतौर मैच कमिश्नर गोवा से ईजीओ डिकोस्टा और मैच एसेसर छत्तीसगढ़ से राजेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित हैं। इस दौरान प्रदेश फुटबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं खेल आयोजन समिति के सचिव डा. सीपी कौशल, कोषाध्यक्ष नरेश राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण जंबाल, सतीश शर्मा, संजेश जसवाल, संयुक्त सचिव सुरेश कुमार छेछा, चयनकर्ता रोशन खान, इंद्र सिंह।
संजीव कुमार, जिला अध्यक्ष लीलाबिलास शर्मा, महासचिव पंकज शर्मा, वीरेंद्र सेन, प्रवीण कुमार, दीप कुमार, एचपीएफए के एचओडी श्याम सुंदर शर्मा, इंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील सेन, अंकित गुलेरिया, लोकेश, रविंद्र कुमार, तुलिंद्र बिट्टा, अरुण आर्य, नगर परिषद सुंदरनगर के उपाध्यक्ष नरेश सेन पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज और रूप सिंह वालिया आदि उपस्थित रहे।