फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sub inspector died of heart attack.

ड्यूटी के दौरान सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 01 Jul 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 01 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
sub inspector died of heart attack.

पुलिस थाना सदर में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर चंचल मंगलवार रात्रि को दुदर में मारपीट के एक केस की जांच में गए हुए थे। इस बीच अचानक दौरा पड़ने पर उन्हें जोनल अस्पताल लाया गया। जहां बुधवार सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में एसआई चंचल की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि एसआई चंचल निवासी घुमारवीं बिलासपुर रात्रि ड्यूटी पर थे। करीब साढ़े 11 बजे वह एक दुर्घटना के मामले में समझौता कर वापस थाना लौटे थे। इसके बाद करीब एक बजे दुदर से मारपीट के बारे में सूचना मिलने पर वह गाड़ी में एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला सुलझाया। समझौतानामा पर हस्ताक्षर करने के बाद एकाएक ही एसआई चंचल को दौरा पड़ा।
विज्ञापन


जिस पर कांस्टेबल और ग्रामीण उन्हें चारपाई पर सड़क तक ले आए और पुलिस कर्मियों ने उन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। जोनल अस्पताल में दो-तीन घंटे उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई चंचल के निधन पर बुधवार दोपहर को पुलिस लाइन मंडी में एसपी मंडी मोहित चावला, डीएसपी मंडी राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस जवानों ने श्रद्घांजलि दी। एसपी मंडी मोहित चावला ने एसआई चंचल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed