फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sub-divisional officer said- Devotees should donate only on the official website of Shri Nayanadevi.

Bilaspur News: उपमंडल अधिकारी बोले- श्रद्धालु श्री नयनादेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही दें दान

Sat, 06 Jan 2024 07:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 07:00 PM IST
सार

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के दान अथवा चढ़ावे के लिए कोई और वेबसाइट नहीं है। यदि कोई अन्य वेबसाइट के माध्यम से दान या कोई कार्य करता हुआ पाया गया तो उसके प्रति कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
Sub-divisional officer said- Devotees should donate only on the official website of Shri Nayanadevi.
श्री नयना देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

 उपमंडल अधिकारी श्री नयना देवी जी धर्मपाल ने बताया कि माता श्री नयनादेवी जी मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट Srinainadevi.com संचालित है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वह केवल इसी आधिकारिक वेबसाइट पर दान दें। इसी साइट से अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के दान अथवा चढ़ावे के लिए कोई और वेबसाइट नहीं है। यदि कोई अन्य वेबसाइट के माध्यम से दान या कोई कार्य करता हुआ पाया गया तो उसके प्रति कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति विशेष को किसी और वेबसाइट के माध्यम से दान आदि प्राप्त करते हुए किसी को भी सूचना मिले तो इस संबंध में मंदिर अथॉरिटी को सूचित करें, ताकि उसके प्रति आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। आने वाले समय में जल्द ही इस पर अन्य सूचनाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके तहत यहां निर्मित सराय के आरक्षण, प्रसाद ऑनलाइन प्राप्त करने संबंधित जानकारी भी शामिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरती दर्शन के सीधे प्रसारण का भी आने वाले समय में इस वेबसाइट के माध्यम से प्रबंध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed