फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sub centers and PHCs will change in wellness centers: JP Nadda

उपकेंद्र, पीएचसी वेलनेस केंद्रों में बदलेंगे: जेपी नड्डा

Fri, 02 Nov 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 02 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
Sub centers and PHCs will change in wellness centers: JP Nadda

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप देश में हुए नीतिगत परिवर्तन से बड़ा बदलाव आया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के प्रयासों का ही प्रतिफल है कि भारत ने कारोबार सुगमता में लगातार दूसरे साल छलांग लगाई है।विश्व बैंक की ओर से जारी सूची में भारत ने इस साल 23 पायदान के सुधार के साथ 77वां स्थान हासिल किया है। भारत पिछले साल 100वें स्थान पर रहा था। 
विज्ञापन


नड्डा धर्मशाला में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों के लिये प्रधानमंत्री द्वारा नई दिल्ली से ’एमएसएमई 59 मिनट्स पोर्टल’ के शुभारंभ कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर आयोजित सहयोग एवं संपर्क कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 10.74 करोड़ गरीब, वंचित परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का बल मिला है। करीब 55 करोड़ गरीब लोग जो अधिक खर्चे के कारण इलाज करवाने में असमर्थ थे, उन्हें 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिली है।

Sub centers and PHCs will change in wellness centers: JP Nadda

स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए 1,50,000 उप-केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 2022 तक स्वास्थ्य और आरोग्य (वेलनेस) केंद्रों में चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा।

स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों गैर-संक्रमणकारी बीमारियों, मानसिक स्वास्थ्य, ईएनटी, नेत्र, ओरल हेल्थ, जरावस्था, बीमारी तथा पैलियेटिव हेल्थकेयर और ट्रॉमाकेयर सेवाएं उपलब्ध होंगी। 

इस मौके खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, कार्यक्रम की प्रभारी वित्त मंत्रालय की संयुक्त सचिव अनुराधा ठाकुर, विधायक राकेश पठानिया सहित कई अधिकारी मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed