फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students won gold at the Science Techno Festival

Shimla News: छात्रों ने साइंस टेक्नो फेस्टिवल में जीता गोल्ड

Sat, 31 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students won gold at the Science Techno Festival
शिमला। माया पब्लिक स्कूल मशोबरा और सुन्नी के छात्रों ने गुजरात के अंकलेश्वर में आयोजित छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिवांश ठाकुर ने इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रेजेंटेशन के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। मोहित ठाकुर ने सीनियर वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा रानी ने साइंटिस्ट कैरेक्टर रोल प्ले में तीसरा स्थान पाया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन इंडिया और नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स साइंटिस्ट इंडिया ने इस फेस्टिवल का आयोजन किया। माया पब्लिक स्कूल की छात्रा रानी ने साइंटिस्ट कैरेक्टर रोल प्ले प्रतियोगिता में कल्पना चावला का किरदार निभाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. हरीश शर्मा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article