फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students to perform karate at the Ridge on Republic Day

Shimla News: गणतंत्र दिवस पर रिज पर कराटे की प्रस्तुति देंगे विद्यार्थी

Mon, 05 Jan 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Students to perform karate at the Ridge on Republic Day
शिमला इदिरा गाधी खेल परिसर में कराटे सिखते छात्र ।फोटो संवाद
इंदिरा गांधी खेल परिसर में विंटर कक्षाओं में चल रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित विंटर कक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिज मैदान पर कराटे की प्रस्तुति देंगे। इसके लिए खेल परिसर में विद्यार्थियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
कराटे कोच अजय विद्यार्थियों को काता की प्रस्तुति सिखा रहे हैं। इसके अलावा उन्हें यक्शू कमिते, फाइटिंग सहित कराटे की अन्य विधियां भी सिखाई जा रही हैं। कराटे की विंटर कक्षाओं में 80 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं, जिनमें पांच साल के बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सर्दियों की छुट्टियों में हर वर्ष शहर भर से सैकड़ों विद्यार्थी खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण लेने के लिए खेल परिसर में पहुंचते हैं। खेल परिसर में अधिकांश विद्यार्थी शूटिंग, जिम, बैडमिंटन, कराटे, जूडो, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण लेते हैं। दिसंबर में परीक्षाओं के चलते जो इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण नहीं करवा पाए थे, उनके लिए इस महीने पंजीकरण का मौका दिया जा रहा है। यह शिमला का एकमात्र खेल परिसर है, जहां बच्चे नियमित अभ्यास के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed