फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students of government schools will also speak fluent English

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, यहां जानिए पूरा मामला

Wed, 25 Apr 2018 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 25 Apr 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Students of government schools will also speak fluent English

निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। छठी से दसवीं कक्षा के 1514 स्कूलों में शिक्षा विभाग नया प्रयोग करने जा रहा है। 

विज्ञापन


आईसीटी फेज दो के तहत 1514 स्कूलों को रीड टू मी साफ्टवेयर मुफ्त में दिया जाएगा। यह साफ्टवेयर स्कूली बच्चों को अंग्रेजी पठन-पाठन प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाएगा। विद्यार्थियों का ऑडियो-वीडियो की मदद से अंग्रेजी ज्ञान सुधारा जाएगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को इस संदर्भ में सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित हुई। परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने रीड टू मी साफ्टवेयर से सभी को अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ई कंटेन्ट का अनिवार्य तौर पर प्रयोग करने के निर्देश

Students of government schools will also speak fluent English
ssa shimla

उन्होंने बताया कि इस साफ्टवेयर की मदद से विद्यार्थियों को अंग्रेजी सिखाई जाएगी। अंग्रेजी में शब्दों का उच्चारण किस तरह करना है? शब्द का अर्थ क्या है? इस शब्द की मदद से वाक्य कैसे बनाना है? इसको लेकर आईसीटी लैब में बताया जाएगा।

बच्चों की समझ को आसान बनाने के लिए ऑडियो और वीडियो की मदद ली जाएगी। चित्रों के माध्यम से विभिन्न शब्दों के अर्थ समझाए जाएंगे। बैठक में विभिन्न जिलों के नोडल अफसर  और जिला समन्वयक मौजूद रहे।

राज्य परियोजना कार्यालय ने नवीं से जमा दो कक्षा वाले सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को सप्ताह में दो बार ई कंटेन्ट के माध्यम से छात्रों को पढ़ाना अनिवार्य किया है।

इसके तहत स्कूली छात्रों को आईसीटी लैब में ले जाकर कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। नवीं से जमा दो कक्षा तक का पूरा सिलेबस साफ्टवेयर में अपलोड किया गया है। इस प्रक्रिया के शुरू होने से छात्रों में कंप्यूटर का ज्ञान भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed