फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students not wearing shoes humiliated and expelled from school

जूते नहीं पहने तो बेआबरू होकर स्कूल से निकाले छात्र

Wed, 12 Nov 2014 12:31 PM IST
Updated Wed, 12 Nov 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
Students not wearing shoes humiliated and expelled from school

स्कूली छात्र नियमानुसार काले जूते पहन कर नहीं आए तो मुख्याध्यापक ने दो बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया। यह घटना पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की उच्च पाठशाला सिरमौरी मंदिर में सामने आई है।

विज्ञापन


इस पूरे मामले पर अभिभावाकों ने फिलहाल जिला के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को अपनी शिकायत भेजी है। जबकि घटना को लेकर अन्य ग्रामीणों में भी रोष है। उधर स्कूल प्रशासन ने इस घटना को तूल दिए जाने पर कड़ा एतराज जताया है। स्कूल ने बताया कि यह सामान्य अनुशासनात्मक कार्रवाई है।
विज्ञापन


स्कूल के मुख्याध्यापक एमएम गुप्ता ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चे अनुशासन में रहें। यह स्कूल की जिम्मेदारी है। इसे अन्यथा नहीं जोड़ना चाहिए। उक्त दोनों छात्रों के घर स्कूल के नजदीक ही थे उन्हें मात्र काले जूते पहन कर आने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरमौरी मंदिर हाई स्कूल में आठवीं तथा छठी कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों को नियमानुसार काले जूते नहीं पहनने पर स्कूल से बाहर होना पड़ा।

डरे हुए छात्र नहीं गए स्कूल

Students not wearing shoes humiliated and expelled from school

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल से जल्दी घर आने पर बच्चों को कई घंटों तक घर के बाहर ही इंतजार करना पड़ा। क्योंकि उनके घरों में ताले लगे थे।

छात्र प्रणव तथा प्रभव के पिता संदीप शर्मा ने बताया कि बच्चों को स्कूल से घर भेजे जाने को लेकर दोनों बच्चे डरे हुए हैं। दोनों बच्चे मंगलवार को मारे डर के स्कूल भी नहीं गए।

रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी
आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक विजय प्रकाश अवस्थी ने कहा कि पच्छाद की सिरमौरी मंदिर हाई स्कूल में बच्चों को स्कूल से निकाले जाने की शिकायत उन्हें मिली है। शिकायत कितनी सही है इसकी पूरी रिपोर्ट संबधित स्कूल के मुखिया से मांगी जा रही है। उसके बाद ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed