फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students made 8 feet high wall clock in a week at Jubbal shimla

विद्यार्थियों ने एक हफ्ते में बना दी आठ फीट ऊंची दीवार घड़ी, किया ये दावा

Mon, 08 Jul 2019 06:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jul 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Students made 8 feet high wall clock in a week at Jubbal shimla
- फोटो : अमर उजाला

जिला शिमला में जुब्बल के एक निजी स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने एक हफ्ते में आठ फीट से ज्यादा ऊंची और छह फीट चौड़ी दीवार घड़ी बना दी है। दावा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी और पोर्टेबल दीवार घड़ी है। अब इसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाने की तैयारी है।

विज्ञापन


इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। हिल्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जुब्बल के चेयरमैन बलवंत झौहटा ने बताया कि विद्यार्थियों ने स्कूल में दुनिया की सबसे बढ़ी पोर्टेबल दीवार घड़ी का निर्माण सबसे कम समय में किया है।
विज्ञापन


लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी इस घड़ी का नाम शामिल होने जा रहा है। घड़ी के निर्माण में विद्यार्थियों को एक सप्ताह का समय लगा। दसवीं कक्षा के 16 छात्र-छात्राओं ने मिलकर इस घड़ी को बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं के इन छात्रों ने बनाई घड़ी 

घड़ी की लंबाई 100 इंच और चौड़ाई 72 इंच है। उन्होंने बताया कि लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स को ई-मेल से सूचना दी गई। इसके बाद उनकी ओर से बताई सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स की एडिटोरियल असिस्टेंट शुभाली चोपड़ा ने इस संबंध में सूचना दी है। 

घड़ी का निर्माण दसवीं कक्षा के मोक्षित काल्टा, पारज झांगटा, आर्यन राठौर, जिवेश्वर राठौर, विनीत सागर, साक्षी गेगटा, यशिका शर्मा, नितिका खोखटा, जिज्ञासा लास्टा, प्रगुन तेजटा, रजत नेगी, ध्रुव राज नेगी, दीक्षित औक्टा, सौम्या सोनी, पीयूष और चिराग प्रेमी ने मिलकर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed