फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students in city school Told the history of postal department

Shimla News: शहर के स्कूल में विद्यार्थियों को बताया डाक विभाग का इतिहास

Tue, 08 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
students in city school
Told the history of postal department
आज खास खबर
विज्ञापन

फिलेटली दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित
अंतर्देशीय पत्र लेखन स्पर्धा के विजेता बाद में होंगी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत शहर के स्कूलों में फिलेटली दिवस का आयोजन किया गया। डाक विभाग सेवाएं के निदेशक विशन सिंह ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टुटू, लक्कड़ बाजार और ऑकलैंड हाउस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई।

छात्रों को डाक सेवाओं के इतिहास, विकास और वर्तमान में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर चित्रकला, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लेखन का आनंद : डिजिटल युग में पत्रों का महत्व विषय पर अंतर्देशीय पत्र लेखन प्रतियोगिता भी हुई। इस स्पर्धा का परिणाम इस साल के अंत में घोषित किया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 25,000, द्वितीय 10,000 और तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये रखा है। हिमाचल परिमंडल स्तर पर प्रत्येक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों का चयन किया जाएगा। इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन के लिए डाक निदेशालय नई दिल्ली भेजा जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50,000, द्वितीय 25,000 और तृतीय पुरस्कार 10,000 रुपये रखा है। अंतर्देशीय पत्र कार्ड श्रेणी में 1,057 पत्र और लिफाफा श्रेणी में 986 पत्र प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article