फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students displayed models made from waste materials

Shimla News: विद्यार्थियों ने व्यर्थ पदार्थों से बनाए मॉडल किए प्रदर्शित

Sat, 28 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students displayed models made from waste materials
शिमला। शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी में शनिवार को आर्ट एंड क्राफ्ट, सामाजिक शास्त्र, शारीरिक शिक्षा, गणित और विज्ञान विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई। महाशवी न्यू शिमला की निदेशक ममता गुप्ता और विशाल गुप्ता ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


इसमें नर्सरी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने चिड़िया, पंखे, बैग, गुलदस्ते, गुल्लक, चूहा, खरगोश, मछली, चप्पल, पेंसिल होल्डर, टोकरियां, गुड़िया, राम मंदिर, वाल हैंगिंग, माचिस की चित्रकारी, पर्स, मफलर, कैलेंडर और टेबल लैंप की प्रदर्शनी लगाई। विद्यार्थियों ने व्यर्थ पदार्थों के इस्तेमाल से यह वस्तुएं बनाईं थीं। विज्ञान प्रदर्शनी में रेनवाटर हार्वेस्टिंग, एसिड रेन, रेस्पिरेटरी और सर्कुलेटरी सिस्टम, बैडमिंटन और क्रिकेट फील्ड, ज्वालामुखी, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी, चुनाव कैसे होते और लाल किले का मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यार्थी अदविका पुरी, हर्षित शर्मा, अनन्या गौतम, युविका, कात्यायनी, यजस, गर्व और तनिश ने मुख्यातिथि तथा शिक्षकों को अपनी बनाई हुई कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी के निदेशक प्रतिंदर सिंह, शैक्षणिक प्रमुख रीना सिंह, प्रशासनिक प्रमुख पृथ्वी सिंह, प्रधानाचार्य सरला कांत और अमिता भारद्वाज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article