फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   strike

शिमला में भट्ठाकुफर-पराला फल मंडी में 24 को नहीं होगा कारोबार

Tue, 21 Jul 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
strike
मॉडर्न मार्केटिंग एक्ट के खिलाफ सेब कारोबारियों ने खोला मोरचा, केंद्र सरकार के इस एक्ट से फल व सब्जी कारोबार बर्बाद होने की जताई आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए मॉडर्न मार्केटिंग एक्ट के खिलाफ 24 जुलाई को शिमला जिले की ढली और पराला फल एवं सब्जी मंडी को बंद रखने का फैसला लिया है।
फल एवं सब्जी आढ़तियों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से लाया मॉडर्न मार्केटिंग एक्ट एपीएमसी की ओर से स्थापित मंडियों के लिए मंडी बर्बादी एक्ट साबित होगा। इससे किसान और बागवानों को भारी नुकसान होने वाला है। इस एक्ट के विरोध में 24 जुलाई शुक्रवार को मंडियां एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। 24 जुलाई को सभी मंडियों के कारोबारी, आढ़ती संगठन एक्ट की खिलाफ आगामी रणनीति बनाएंगे। भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर और पराला सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप चौहान ने किसान बागवानों से 24 जुलाई को अपने उत्पाद मंडियों में न लाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

भट्ठाकुफर से आढ़ती पराला शिफ्ट
ढली सब्जी मंडी में भी बिका सेब
शिमला। भूस्खलन की चपेट में आने के बाद सोमवार को बंद की भट्ठाकुफर फल मंडी के कुछ आढ़तियों ने मंगलवार को ठियोग की पराला मंडी से कारोबार शुरू कर दिया। शिमला की ढली सब्जी मंडी में भी दोपहर 2 बजे के बाद सेब की खरीद-फरोख्त हुई। सोमवार को भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उपायुक्त शिमला के आदेशों पर भट्ठाकुफर फल मंडी को आगामी आदेशों तक के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद भट्ठाकुफर फल मंडी के आढ़तियों को ठियोग की पराला मंडी से कारोबार के लिए कहा था। मंगलवार को शिमला की ढली सब्जी मंडी में करीब 900 पेटी सेब की खरीद-फरोख्त हुई। उधर सोमवार को भूस्खलन के बाद भट्ठाकुफर फल मंडी के अंदर फंसी सेब की पेटियों को निकालने का काम सोमवार देर रात तक चलता रहा। भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने बताया कि भट्ठाकुफर फल मंडी से कुछ आढ़ती पराया शिफ्ट हो गए हैं। आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed