{"_id":"5d7fcad98ebc3e014e27f972","slug":"strike-shimla-news-sml307713760","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीवाईएफआई ने डीसी ऑफिस के बाहर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीवाईएफआई ने डीसी ऑफिस के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। भारत की जनवादी नौजवान सभा ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर मांग दिवस पर डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बलवीर पराशर ने देश में बेरोजगारी की समस्या को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया। बताया कि 45 सालों के मुकाबले आज देश में ज्यादा बेरोजगारी दर है। इस साल लाखों लोगों का रोजगार छिन चुका है।
केंद्र और राज्य सरकारें युवाओं को रोजगार के नाम पर कुछ नहीं दे पाई हैं। नौकरियों के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। राज्य सचिव चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि सत्ताधारी भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार के नाम पर झूठे आश्वासन देकर नव उदारवादी नीतियों को लागू कर रही है। ठेके और आउटसोर्स में रोजगार दिए जा रहे हैं लेकिन बदले में मानसिक शोषण हो रहा है। रुचिका ने कहा कि हिमाचल में विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त पडे़ हैं। कुछ पदों को प्रदेश सरकार आउटसोर्स, अनुबंध और अंशकालीन आधार पर नियुक्तियां कर रहे हैं शेष रिक्त पडे़ पदों को समाप्त किया जा रहा है। बेरोजगारी भत्ते के नाम पर प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को गुमराह कर रही है।
बजीर और अनिल पंवर ने बताया कि डीवाईएफआई रोजगार की मांग को लेकर व्यापक अभियान चलाकर आंदोलन शुरू करेगी। 11 नवंबर 2019 में दिल्ली में रोजगार के मुद्दे पर होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारी की बात कही। प्रदर्शन में वीरेंद्र, पवन शर्मा, कविता कांटू, अमित कश्यप, प्रियंका, गौरव, हैपी, अंजली, अमित कुमार, अंकित, रंजीत, शिवम, निशांत, चिराग, विकास राणा, अंकित दुबे, दिव्यांशु, कपिल और सनी सिक्टा मौजूद रहे।