{"_id":"5c868332bdec22141b2b494b","slug":"strategies-for-the-lok-sabha-elections-in-the-himachal-bjp-core-committee-meeting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए बनी रणनीति
Tue, 12 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों के एलान के साथ ही हिमाचल भाजपा हरकत में आ गई है। रविवार को तारीखों के एलान के बाद सोमवार देर रात बद्दी में कोर कमेटी की बैठक हुई। दो दिवसीय बैठक के पहले दिन भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, प्रदेश चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार समेत कई अन्य नेताओं ने बैठक में शिरकत की।
विज्ञापन
पहले दिन की बैठक में देर रात तक चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। नेताओं ने निर्देश दिए कि प्रत्याशी के नाम का इंतजार करने के बजाय अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाया जाए। स्पष्ट किया गया कि चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम व केंद्र सरकार के काम पर किया जाएगा। बैठक के दौरान बूथ और पन्ना प्रमुखों के जरिये लोगों तक पहुंच बनाए रखने के लिए छोटी व नुक्कड़ सभाओं के ज्यादा आयोजन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
ये कमेटी भेजेगी उम्मीदवारों का पैनल
हिमाचल भाजपा
सोमवार की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इसी दौरान पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हो सकती है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश से जुड़े सभी तरह के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसमें पार्टी के प्रत्याशियों के तौर पर संभावित नामों पर चर्चा शामिल हैं। लेकिन नामों का पैनल आधिकारिक रूप से होने वाली चुनाव समिति की बैठक में ही तय होगा और समिति की पैनल को केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। इसके बाद विभिन्न एजेंसियों की सर्वे व रिपोर्टों और प्रदेश के नेताओं के इनपुट के आधार पर केंद्रीय कमेटी नामों पर फैसला लेगी।