{"_id":"6ae6de49cfd139048e041628","slug":"food-safety-team-destroys-65-kg-sweets-after-fungus-and-dead-wasps-found-in-kangra-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: रसगुल्ले और चमचम में मिले मरे हुए रंगड़, कलाकंद में फंगस; 65 किलो मिठाई नष्ट; 19 सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: रसगुल्ले और चमचम में मिले मरे हुए रंगड़, कलाकंद में फंगस; 65 किलो मिठाई नष्ट; 19 सैंपल भरे
Sun, 01 Nov 2026 12:08 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:08 PM IST
सार
त्योहारों के सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांगड़ा जिले के चार क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रसगुल्ले और चमचम में मरे हुए रंगड़, जबकि कई मिठाइयों में फंगस मिली। विभाग ने करीब 65 किलोग्राम मिठाई नष्ट करवाई और विभिन्न खाद्य पदार्थों के 19 नमूने प्रयोगशाला भेजने के लिए भरे।
विज्ञापन
नूरपुर क्षेत्र में दुकान में दूध सहित अन्य चीजों की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
त्योहारों के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में दुकानों पर रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। कांगड़ा जिले के नूरपुर और रेहन में निरीक्षण के दौरान रसगुल्ले और चमचम में मरे हुए रंगड़ पाए गए। वहीं, कलाकंद सहित कई अन्य मिठाइयों में फंगस मिली। विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 65 किलोग्राम मिठाई मौके पर ही नष्ट करवा दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को नूरपुर, जसूर, रेहन और फतेहपुर में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण और दुकानों में साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
रसगुल्ले और चमचम में मिले मरे हुए रंगड़
निरीक्षण के दौरान नूरपुर और रेहन में रसगुल्ले और चमचम में मरे हुए रंगड़ पाए गए। इसके अलावा कलाकंद, रसगुल्ला, बेसन, मिल्क केक, पिस्ता और चमचम में फंगस मिलने की जानकारी सामने आई। विभाग ने ऐसी मिठाइयों को बिक्री से हटवाकर नष्ट करवाया।
इस कार्रवाई में करीब 65 किलोग्राम मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई गई। विभाग ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की चेतावनी भी दी।

चार क्षेत्रों में 19 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों के कुल 19 नमूने भरे। इनमें बर्फी, पनीर, बेसन, आटा लड्डू, पंजेरी लड्डू, सूखा पेठा, सोन पापड़ी, चमचम, कलाकंद, मिल्क केक, मीठा बूर और नारियल बर्फी सहित अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों में मिठाई खरीदते समय बरतें सावधानी
मिठाइयों में फंगस और मृत कीटों का मिलना खाद्य पदार्थों के रखरखाव और दुकानों में स्वच्छता की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण दुकानदारों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को स्पष्ट किया है कि मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्राहकों को भी मिठाई खरीदते समय उसकी ताजगी, साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान देना चाहिए।