फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Storms lash Himachal, damage to crops

हिमाचल में देर रात अंधड़, बिजली गिरने और बारिश से भारी नुकसान

Sun, 23 Apr 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Updated Sun, 23 Apr 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Storms lash Himachal, damage to crops

हिमाचल में शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह अंधड़ और तेज बारिश से भारी नुकसान हुआ है। 100 से ज्यादा घरों और स्कूलों की छतें उड़ गईं तो पेड़ गिरने से कई संपर्क मार्ग भी बाधित हो गए।  मेडिकल कॉलेज नाहन की छत उड़ने से तीन मरीज बाल-बाल बच गए। सूबे के कई इलाकों में बिजली गुल रही तो कई जगहों पर बिजली उपकरण जल गए। बिलासपुर के कुड्डी में बिजली गिरने से गेहूं की फसल जल गई। ऊना में बिजली न होने से जन शताब्दी ट्रेन भी दो घंटे लेट हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के राजा का तालाब में एक घर ढह गया जबकि नूरपुर में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मुल्थान में 21 घरों की छतें उड़ गई हैं। मंडी के चौहारघाटी की लपास पंचायत में 13 घरों की छतें उड़ गईं। बल्ह, सुंदरनगर, गोहर, धर्मपुर क्षेत्रों में स्लेटपोश मकानों की छतें उड़ गईं। जिला सिरमौर में छतें उड़ने के साथ कई इलाकों में विद्युत उपकरण भी जल गए हैं। बिलासपुर की रोहिण पंचायत, कुल्लू की चकुरठा पंचायत में कई घरों की छतें उड़ गईं। 
विज्ञापन


हमीरपुर की ग्राम पंचायत बेला के टिल्लू गांव में एक स्लेटपोश मकान पर पीपल की टहनी गिरने से छत गिर गई। ग्राम पंचायत पन्याली के कढ़धोह में गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सेवादार हरि सिंह के स्लेटपोश मकान व पशुशाला पर चीड़ का पेड़ गिरने से लाखों का नुकसान हुआ है। मंडी की चैलचौक पंचायत में राशन के डिपो की छत उड़ गई है। बारिश से आटा, चावल व दालें भीग गई हैं। प्रदेश्‍ा में 27 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों को पहुंचा नुकसान

Storms lash Himachal, damage to crops

बिलासपुर: चुवाड़ी, बरोटा और बल्ही स्कूल की छतें उड़ गईं। बरोटा स्कूल भवन पर पेड़ गिरने से खासा नुकसान पहुंचा है। 
कांगड़ा : ज्वाली स्कूल की छत गिरी।
मंडी : राजकीय प्राथमिक पाठशाला भेखली की छत उड़ी।

बिजली बोर्ड को लाखों का नुकसान
कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। कांगड़ा व योल में भी बिजली रात भर बाधित रही। ऊना के टाहलीवाल विद्युत उपमंडल को लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्र में आठ ट्रांसफार्मर जल गए हैं। हमीरपुर के भोटा कस्बा में बिजली के तीन खंभे टूट गए हैं।

यहां ठप रहीं सड़कें
रुक-रुक कर पत्थर गिरने से चंबा-तीसा और चंबा-भरमौर मार्ग ठप रहा। सड़कों पर पेड़ गिरने से बिलासपुर में एचआरटीसी के तीन रूट प्रभावित हुए हैं।

रोहतांग में बर्फबारी, शिमला में गिरे ओले

Storms lash Himachal, damage to crops

बारिश से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। उधर, शुक्रवार रात से रोहतांग दर्रा समेत कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का दौर शनिवार दोपहर तक जारी रहा। रोहतांग दर्रा में 10 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। बीआरओ ने दर्रा में बर्फ हटाने का काम रोक दिया है। उपायुक्त लाहौल ने लोगों से रोहतांग दर्रा को पैदल आरपार न करने की हिदायत दी है। 

कहां कितना अधिकतम तापमान
ऊना     34.0
शिमला     26.3
सुंदरनगर     28.5
भुंतर     25.0
कल्पा     18.0
धर्मशाला     31.6
नाहन     33.3
सोलन     32.0
कांगड़ा     28.5
हमीरपुर     38.3
बिलासपुर     38.5
मंडी     32.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed