{"_id":"614c69448ebc3e04cf07204b","slug":"stone-pelted-on-police-in-dharampur-mandi-himachal-asi-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: प्रताड़ना मामले की जांच करने पहुंची पुलिस पर पथराव, एएसआई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: प्रताड़ना मामले की जांच करने पहुंची पुलिस पर पथराव, एएसआई घायल
Thu, 23 Sep 2021 05:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क,धर्मपुर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क,धर्मपुर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Sep 2021 05:25 PM IST
सार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धर्मपुर थाना में बुधवार रात महिला ने दूरभाष पर सूचना दी थी कि ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया है। रात के अंधेरे में वह घर के बाहर है। महिला ने पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर पुलिस दल रात करीब 12 बजे एएसआई रविंद्र कुमार की अगुवाई में मौके पर महिला के ससुराल पहुंच गए।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में प्रताड़ित करके घर से बाहर निकालने की महिला की शिकायत की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर बुधवार देर रात ससुरालियों ने पत्थर बरसा दिए गए। इस घटना में एक एएसआई घायल हो गए हैं। यह घटना धर्मपुर उपमंडल के चनौता गांव की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ जब पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो सभी फरार पाए गए। पुलिस के अनुसार धर्मपुर पुलिस थाना में बुधवार रात महिला ने दूरभाष पर सूचना दी कि उसके ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गगरेट में तीन पुलिस कर्मियों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
विज्ञापन
रात के अंधेरे में वह घर के बाहर है। महिला ने पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर पुलिस दल रात करीब 12:00 बजे एएसआई रविंद्र कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंचा। अचानक महिला के पति, सास व देवर ने पुलिस दल पर पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस घटना में एएसआई रविंद्र कुमार घायल हो गए। रात को उन्हें सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया गया। वीरवार को पुलिस टीम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में मौके पर गई। लेकिन आरोपी फरार थे। डीएसपी सरकाघाट तिलकराज ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन