फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   stipend to orphan adopt families

अनाथ बच्चों को अपनाने वालों को हर माह मिलेंगे 2300 रुपये

Sat, 09 Apr 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 Apr 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
stipend to orphan adopt families
दंपति एवं बच्चा दोनों का प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल सुरक्षा योजना के तहत अब 18 साल से कम आयु के अनाथ या असहाय बच्चों का पालन-पोषण करने वाले दंपति एवं रिश्तेदार को हर महीने 2 हजार रुपये नकद और 300 रुपये एफडी (फिक्स डिपॉजिट) मिलेगी। यह लाभ तभी मिलेगा, जब दंपति बच्चे का बेहतर पालन-पोषण करेंगे।

विज्ञापन


इस योजना का उद्देश्य यह है कि अनाथ बाल-बालिकाओं को पारिवारिक माहौल में पाला जा सके। ऐसी व्यवस्था के बाद इस प्रकार के अनाथ आश्रमों में रहने को बाध्य नहीं होंगे। परिवार में रखने के लिए प्रक्रिया जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से निर्धारित फार्म-16 एवं 17 अनुबंध के अनुसार तैयार की जाएगी। योजना में 31 मार्च 2016 तक 250 बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं।
विज्ञापन


योजना वर्ष 2012 में शुरू हुई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त निदेशक सुषमा वत्स ने बताया कि योजना का उद्देश्य अनाथ और असहाय बच्चों को भी पारिवारिक परिवेश देना है। इस योजना के तहत आगे आने वाले लोगों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के लिए पात्रता
1. दंपति एवं बच्चा दोनों हिमाचल के स्थायी निवासी हों
2. दंपति की आयु 105 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
3.परिवार की ओर से एडॉप्ट करने की कोई आयु नहीं है
4. दंपति या परिवार की मासिक आय 5000 रुपये से कम नहीं होनी चाहिए
5. दंपति को बच्चों को पालने का अनुभव होना चाहिए
6. दंपति मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक वृत्ति से स्वस्थ हो

सहायता राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया- हिमाचल प्रमाण पत्र जो राजस्व अधिकारी अर्थात तहसीलदार के पद से कम से कम जारी हो। वहीं, आयु का प्रमाण जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र और दसवीं का सर्टिफिकेट इत्यादि। इसके अलावा दंपति का फोटोग्राफ, आय प्रमाण पत्र और चिकित्सा प्रमाण पत्र देना होगा।

31 मार्च तक 250 बच्चे हो चुके हैं लाभान्वित
जिला=======लाभान्वित बच्चे
बिलासपुर====7
चंबा=======32
हमीरपुर=====68
कांगड़ा======24   
कुल्लू======36
किन्नौर===== -
लाहौल-स्पीति= -
मंडी=======39
शिमला=====16
सिरमौर=====13
सोलन======4
ऊना=======11

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed