फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Statue of former cm Virbhadra Singh will be installed on the Ridge, it will be unveiled on this day

हिमाचल: रिज पर लगेगी छह बार सीएम रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, इस दिन होगा अनावरण, ट्रस्ट देगा पैसा

Sat, 05 Apr 2025 07:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Apr 2025 07:40 PM IST
सार

शिमला के ऐतिहासिक रिज  पर छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 

विज्ञापन
Statue of former cm Virbhadra Singh will be installed on the Ridge, it will be unveiled on this day
रिज पर स्थापित होगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की रिज मैदान पर हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के साथ प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वीरभद्र सिंह की 23 जून 2025 को प्रस्तावित जयंती समारोह में प्रतिमा का अनावरण होगा। इस प्रतिमा को स्थापित करने का पूरा खर्च राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन उठाएगी। इसके लिए सरकार से कोई मदद नहीं ली जाएगी। यह जानकारी फाउंडेशन के चेयरमैन एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारवार्ता में दी।

विज्ञापन


विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिमा को स्थापित करने के लिए सरकार कोई पैसा खर्च नहीं करेगी। प्रतिमा स्थापित करने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इस साल 23 जून को स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से दौलत सिंह पार्क में इस प्रतिमा का अनावरण करवाया जाएगा। प्रतिमा का निर्माण रिज मैदान पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार से ही करवाया जाएगा।

कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के समर्थकों और सम्मान देने वालों की भावनाओं को देखते हुए प्रतिमा स्थापित करने के लिए यह फाउंडेशन बनाई है। इसकी शेष बची औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए इसमें चार लोग शामिल किए हैं। आने वाले समय में इसमें और लोगों को शामिल किया जाएगा। ट्रस्ट दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेगा, इसमें किसी भी पार्टी, विचारधारा के लोग जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ने ये कहा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा  कि वीरभद्र सिंह के नाम पर स्थापित संस्था का उद्देश्य जनकल्याणकारी कार्य करना है। लोगों का सपना था कि रिज पर राजा साहब (वीरभद्र सिंह) की प्रतिमा स्थापित की जाए। लोगों द्वारा फाउंडेशन को दिए गए दान के पैसे से 23 जून को उनकी जयंती पर प्रतिमा स्थापित की जाएगी।  हम सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने इस पर सहमति जताई और प्रतिमा स्थापित करने के लिए हमें उचित स्थान दिया। यह केवल हमारे परिवार की ही मांग नहीं थी, बल्कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की भी मांग थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed