फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Statement of Health Minister Rajiv Saizal: govt will organize shooting events at district level

स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल का बयान: जिला स्तर पर निशानेबाजी स्पर्धाएं करवाएगी सरकार

Mon, 16 May 2022 11:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 May 2022 11:04 PM IST
सार

शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर और ठियोग के चियोग में करवाई गई 27वीं राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप का सोमवार को चियोग में स्वास्थ्य मंत्री ने समापन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि चियोग में इस प्रतियोगिता को करवाकर एसोसिएशन ने सराहनीय प्रयास किया है। 

विज्ञापन
Statement of Health Minister Rajiv Saizal: govt will organize shooting events at district level
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि युवाओं में निशानेबाजी को लेकर रुझान बढ़ा है। इसलिए प्रदेश सरकार जिला स्तर पर शूटिंग स्पर्धाएं करवाएगी। शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर और ठियोग के चियोग में करवाई गई 27वीं राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप का सोमवार को चियोग में स्वास्थ्य मंत्री ने समापन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि चियोग में इस प्रतियोगिता को करवाकर एसोसिएशन ने सराहनीय प्रयास किया है।

विज्ञापन


एसोसिएशन का प्रयास है कि प्रदेश से इस खेल की प्रतिभाओं को तलाशा जाए और उन्हें प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिले। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के साथ बाहरी राज्यों के शूटरों ने भी भाग लिया। सात सौ से अधिक शूटरों ने प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। चैंपियनशिप के हुए विभिन्न वर्ग के मुकाबलों के विजेताओं सम्मानित करने के लिए  मंगलवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में समारोह करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सहायक पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ने ओलंपिक में मेडल प्राप्त कर प्रदेश और देश का नाम विश्व मानचित्र में अंकित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed