फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Union meeting in mandi.

वेतन विसंगतियों को जल्द दूर करे सरकार

Sun, 07 Sep 2014 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौंतड़ा (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, चौंतड़ा (मंडी) Updated Sun, 07 Sep 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
State Union meeting in mandi.

राज्य कार्य निरीक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। श्रीराम कृष्ण आश्रम लदरूही में हुई बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


संघ ने सरकार से मांग की कि वेतन आयोग में पैदा हुई वेतन विसंगतियों को दूर करने, 20:30:50 की ग्रेडिंग के स्थान पर 29 मई, 2014 की अधिसूचना के तहत सात वर्ष बाद ग्रेड-दो और बारह वर्ष के उपरांत ग्रेड-एक का वेतन दिया जाए।
विज्ञापन


प्रदेश मीडिया प्रभारी रामलाल शर्मा ने कहा कि राज्य में विभिन्न विभागों में रिक्त कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर एकमुश्त तैनाती कर कार्य निरीक्षकों को राहत दी जाए। इस मांग को लेकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश कार्य निरीक्षक संघ के चेयरपर्सन देवराज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूप सिंह ठाकुर, सुरजीत राणा, हमीरपुर जोन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार, बिलासपुर जोन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, महामंत्री रतन लाल कौंडल, मंडी जोन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा।

जोगिंद्रनगर जोन के अध्यक्ष देवदत्त, सचिव संजीव शर्मा, उर्मिला, राजेंद्र विंगारिया, हितेेंद्र ठाकुर, नरैण सिंह, ठाकुर, पालमपुर जोन के अध्यक्ष उत्तम मेहता, चंबा जोन के अध्यक्ष शेसर सिंह ठाकुर, रामपुर जोन के अध्यक्ष ईश्वर नेगी, कुल्लू से तीर्थराम।


नूरपुर जोन के संजीव महंत, सुशील कुमार, फूलां ठाकुर, प्रेम सिंह पराशर तथा हाल ही में पदोन्नत हुए कार्य निरीक्षकों से कनिष्ठ अभियंता तैनात हुए विजय धीमान, राकेश गुप्ता, सुशील कुमार, रविदत्त शर्मा, रामानंद तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed