फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Martyrs Memorial Dharamshala: Chief of Staff said – Himachal land of brave sons

राज्य शहीद स्मारक धर्मशाला: चीफ ऑफ स्टाफ बोले- हिमाचल वीर सपूतों की धरती

Thu, 16 Dec 2021 10:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 10:16 PM IST
सार

कार्यक्रम में मेजर जरनल मनोज तिवारी ने कहा कि हिमाचल वीर सपूतों की धरती है। शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष कर्नल केकेएस डढवाल, मुख्य कानूनी सलाहकार कर्नल जय गणेश और कर्नल एनएस कटोच ने बताया कि विजय दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 

विज्ञापन
State Martyrs Memorial Dharamshala: Chief of Staff said – Himachal land of brave sons
राज्य शहीद स्मारक धर्मशाला में कार्यक्रम। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य शहीद स्मारक धर्मशाला में 1971 में भारत की पाकिस्तान पर जीत की 50वीं वर्षगांठ का स्वर्णिम दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नौवीं कोर हेडक्वार्टर चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जरनल मनोज तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एक्स सर्विसमैन लीग के प्रदेश अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने भी शहीदों का श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मेजर जरनल मनोज तिवारी ने कहा कि हिमाचल वीर सपूतों की धरती है।

विज्ञापन


शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष कर्नल केकेएस डढवाल, मुख्य कानूनी सलाहकार कर्नल जय गणेश और कर्नल एनएस कटोच ने बताया कि विजय दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93 हजार पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। इस दौरान सेना के जवानों ने शहीदों को सलामी देते हुए आर्मी बैंड की धुनों की प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed