फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Library women workers upset due to non-change of timetable

Shimla News: समयसारिणी न बदलने से राज्य पुस्तकालय महिला कर्मी परेशान

Sat, 18 Nov 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
State Library women workers upset due to non-change of timetable
रात को अकेले पैदल घर जाने को हैं मजबूर
विज्ञापन

जंगलों से सटे रास्तों में तेंदुए के हमले का है खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य पुस्तकालय शिमला की तीनों शाखाओं गांधी भवन, रिज भवन और आंबेेडकर भवन में शीत ऋतु की समयसारिणी अभी तक लागू नहीं हुई है। ऐसे में ठंड होने के बावजूद महिला कर्मचारियों को सुबह सात बजे लाइब्रेरी खोलनी पड़ रही है।

रात को लाइब्रेरी बंद करने का समय भी आठ बजे हैं। शहर के कई रास्ते जंगलों से होकर जाते हैं जहां अक्सर तेंदुए का भी खतरा रहता है। इसके अलावा महिला कर्मचारियों को घर तक छोड़ने के लिए वाहनों की सुविधा भी मुहैया नहीं करवाई गई है। राज्य पुस्तकालय में सर्दियों के समय आठ साल से एक अक्तूबर से 31 मार्च तक पुस्तकालय खुलने का समय सुबह 8:30 से शाम 6:30 बजे तक होता था। गर्मियों के समय 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:00 से रात 8:00 बजे तक पुस्तकालय खुला रहता है लेकिन इस बार नवंबर का आधा माह बीतने के बाद भी गर्मियों की समयसारिणी के मुताबिक ही पुस्तकालय खुल रहा है।पुस्तकालयों को अभी सुबह 7 बजे महिला कर्मचारी (सेवादार) ही खोल रही हैं। हालांकि विभाग की ओर से महिला कर्मचारी के लिए सुबह 8:30 से शाम 6:30 बजे तक ही अपनी सेवाएं देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय चौड़ा मैदान के इंचार्ज गोपाल ठाकुर ने बताया कि पुस्तकालय में ज्यादातर महिला कर्मचारी हैं। पुरुष कर्मचारी (सेवादार) केवल तीन ही हैं जो एक समय पुस्तकालय को बंद कर रहे हैं। सर्दियों में सुबह 7:00 बजे और रात 8:00 बजे बसों की सुविधा न होने के कारण महिलाओं का पुस्तकालय तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। बताया कि पुस्तकालय की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक को शीत ऋतु की समयसारिणी लागू करने के लिए पत्र भेजे हैं लेकिन वहां से अभी तक कोई भी जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article