{"_id":"6430073d3aa408dcc50ad7a1","slug":"state-level-wrestling-competition-from-april-11-in-mandi-300-wrestlers-will-show-their-strength-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 11 अप्रैल से मंडी में, 300 पहलवान दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 11 अप्रैल से मंडी में, 300 पहलवान दिखाएंगे दमखम
Fri, 07 Apr 2023 05:36 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Apr 2023 05:36 PM IST
सार
कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश से करीब 300 पहलवानों के भाग लेने का अनुमान है। कुश्ती संघ के प्रदेश महासचिव जगदीश कुमार ने बताया कि पहलवानों का वजन सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक होगा। इसके बाद किसी का वजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता(सांकेतिक)
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लड़कों और लड़कियों की राज्य स्तरीय जूनियर, सब जूनियर( कैडेट) कुश्ती प्रतियोगिता मंडी के कन्सा चौक अखाड़ा में होगी। यह प्रतियोगिता 11 अप्रैल को होगी। अव्वल रहने वाले पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश से करीब 300 पहलवानों के भाग लेने का अनुमान है। कुश्ती संघ के प्रदेश महासचिव जगदीश कुमार ने बताया कि पहलवानों का वजन सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक होगा। इसके बाद किसी का वजन नहीं किया जाएगा। जूनियर आयु वर्ग में 17 से 20 और जन्म वर्ष 2003, 2004, 2005 होना चाहिए।
विज्ञापन
कैडेट आयु वर्ग में 15 से 17 वर्ष, जन्म वर्ष 2006, 2007, 2008 रहेगा। राज्य स्तरीय जूनियर और सब-जूनियर प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता 16 से 18 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश में होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले पहलवानों को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन