{"_id":"6506ca28baf0b27c0807b073","slug":"state-level-three-day-sair-fair-2023-started-in-arki-solan-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सीपीएस संजय अवस्थी ने की पूजा अर्चना, राज्य स्तरीय सायर मेले का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सीपीएस संजय अवस्थी ने की पूजा अर्चना, राज्य स्तरीय सायर मेले का किया शुभारंभ
Sun, 17 Sep 2023 07:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 07:08 PM IST
सार
सीपीएस संजय अवस्थी ने अर्की के चौगान में उपस्थित जनसमूह को सायर मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेले एवं उत्सव हमारी परंपराएं हैं और युवा पीढ़ी को इनके विषय में पूरी जानकारी देना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
झोटे की पूजा करते मंदिर कमेटी के सदस्य।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झोटे की पूजा के साथ राज्यस्तरीय सायर मेले का शुभारंभ अर्की में चौगान मैदान में हुआ। तीन दिवसीय इस मेले का शुभारंभ सीपीएस संजय अवस्थी ने किया। रविवार को बारिश के बीच भी मेले का उत्साह कम नहीं हुआ है। जिसमें लोगों ने सुबह से मेले में पहुंचना शुरू कर दिया था। इस मौके पर सीपीएस संजय अवस्थी ने प्राचीन काली मंदिर में प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना की और हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक संकट से रक्षा के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
उन्होंने अर्की के चौगान में उपस्थित जनसमूह को सायर मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेले एवं उत्सव हमारी परंपराएं हैं और युवा पीढ़ी को इनके विषय में पूरी जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अर्की का सायरोत्सव अत्यंत प्राचीन है और मान्यताओं के अनुसार इसका प्रथम आयोजन आज से 380 वर्ष पूर्व हुआ था। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि आज भी यह आयोजन परंपरागत रूप में जारी है।
विज्ञापन
कहा कि अभी तक अर्की में विभिन्न क्षेत्रों में आमजन की सुविधा के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए जहां राजकीय महाविद्यालय अर्की में एमए अंग्रेजी व इतिहास की कक्षाएं शुरू की जा रहीं है, वहीं सुप्रसिद्ध स्थल बाड़ीधार को पर्यटन एवं अन्य दृष्टि से विकसित करने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपए की बड़ी योजना तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नागरिक अस्पताल अर्की में 54 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक अल्टासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल के शेष पद भी शीघ्र भरे जाएंगे। इस मौके पर विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें घनागूघाट ने हमीरपुर को हराकर अगले दौरान में प्रवेश किया है। जबकि अन्य खेल प्रतियोगिताएं सोमवार को होगी। विशाल दंगल का भी होगा। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर परिषद अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता, पार्षदगण, युवा कांग्रेस अर्की के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।