फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State level Republic Day Will be celebrated in Shimla.

गणतंत्र दिवस समारोह शिमला में, ये रहेगा खास

Thu, 22 Jan 2015 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 22 Jan 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
State level Republic Day Will be celebrated in Shimla.

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उपाध्यक्ष विधानसभा जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल ठाकुर और रोहित ठाकुर समारोह में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा के अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल चंबा में जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर सोलन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली कांगड़ा के धर्मशाला, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया मंडी में और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री बिलासपुर में होने वाले जिला स्तरीय समारोहों की अध्यक्षता करेंगे।

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा हमीरपुर में, जबकि आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल कुल्लू और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ऊना में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।


उपायुक्त लाहौल स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य संसदीय सचिव भी अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर उपस्थित रहेंगे।

राज्यपाल को फेयरवेल देगी सरकार
हिमाचल प्रदेश सरकार 26 जनवरी से पहले राज्यपाल उर्मिला सिंह को फेयरवेल देगी। प्रदेश सरकार की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। उर्मिला सिंह का कार्यकाल 24 जनवरी को खत्म हो रहा है, लेकिन वह 27 जनवरी तक अपने पद पर बनी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed