{"_id":"d158942ffc288713f4d4883fe2f9132d","slug":"state-level-republic-day-celebration-will-be-held-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 15 Jan 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल और रोहित ठाकुर भी राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल सिरमौर जिला के नाहन में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स मंडी में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर कांगड़ा जिला के धर्मशाला में, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली सोलन में, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया चंबा में और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री हमीरपुर में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा बिलासपुर में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ऊना में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा कुल्लू में और आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह लाहौल स्पीति जिला के केलांग में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती और जगजीवन पाल जिला स्तरीय समारोह धर्मशाला में उपस्थित रहेंगे। राजेश धर्माणी बिलासपुर में, विनय कुमार नाहन में, सोहन लाल ठाकुर और मनसा राम मंडी में, इंद्र दत्त लखनपाल हमीरपुर में जिला स्तरीय समारोहों के मौके पर उपस्थित रहेंगे।