फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State level maa Shoolini fair begins in Solan with grand shobhayatra

Maa Shoolini Fair: भव्य शोभायात्रा के साथ सोलन में राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले का आगाज

Fri, 24 Jun 2022 08:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jun 2022 08:35 PM IST
सार

सोलन शहर की अधिष्ठात्री मां शूलिनी मेले का आगाज शुक्रवार को माता की शोभायात्रा के साथ हुआ। मां शूलिनी पालकी में सवार होकर गंज बाजार स्थित मंदिर में अपनी बहन से मिलने के लिए मंदिर से निकलीं।

विज्ञापन
State level maa Shoolini fair begins in Solan with grand shobhayatra
भव्य शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरोना काल के बाद अधिष्ठात्री मां शूलिनी की शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय मेला शुरू हुआ। पालकी में सवार होकर दोपहर 2:00 बजे शूलिनी माता गंज बाजार अपनी बहन से मिलने के लिए निकलीं। पहले दिन माता के दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। मंदिर से करीब 200 मीटर दूर पुरानी कचहरी में मां शूलिनी की पालकी का स्वागत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने किया। पूर्व मंत्री और विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल और नाहन विधायक डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करना था, लेकिन व्यस्तता के चलते वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को शोभायात्रा से पहले मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्र और ढोल-नगाड़ों के साथ मां शूलिनी पालकी में निकलीं। दोहपर 2:35 पर पालकी पुरानी कचहरी पहुंची। पालकी को माता के कल्याणे उठाकर चल रहे थे। पुरानी कचहरी के बाद शोभायात्रा 3:30 बजे चौक बाजार पहुंची। यहां मंत्री डॉ. सैजल और अन्य लोगों ने पालकी पर पुष्प वर्षा की। अपर और गंज बाजार होते हुए माता की पालकी पहले ठहराव पर पुराने बस स्टैंड में पहुंची। यहां हजारों लोगों ने माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुराने उपायुक्त चौक आने बाद माता की पालकी वापस गंज बाजार की ओर निकली। माता की पालकी रात को करीब 11 बजे गंज बाजार स्थित अपनी बहन के पास पहुंचेंगी। यहां माता तीन दिन रुकने के बाद रविवार को माता वापस मंदिर चली जाएंगी।
विज्ञापन


मां शूलिनी मेले के लिए शहर पैक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मां शूलिनी मेले के लिए शहर पैक हो गया है। इसे देखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में सुरक्षा का जिम्मा 500 पुलिस कर्मियों के हाथ में दिया गया है। दो कंट्रोल रूम समेत ठोडो ग्राउंड में चार एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भी मौके पर रही। मेले के पहले दिन 10:30 बजे से ही भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। वहीं मेले के लिए ठोडो ग्राउंड में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने हवन यज्ञ किया। सुबह 10:00 बजे से ही दोहरी दीवार, सपरून चौक, मालरोड और मुख्य बाजार में भंडारों के लिए टेंट लगना शुरू हो गए। साथ ही रेहड़ी-फड़ी भी सजना शुरू हो गईं। इस बार कपड़ों की अधिक दुकानें लगीं। दो साल बाद लगे मेले के लिए बाहरी राज्यों से भी लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। उपायुक्त कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, एडीसी जफर इकबाल, एएसपी अशोक वर्मा समेत प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

झांकियां भी रहीं आकर्षण

मां शूलिनी की शोभायात्रा को भव्य, सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए झांकियां भी साथ रहीं। इसमेें गणेश, कृष्ण, शिव और मां काली, अघोरी तांडव, हनुमान, भगवान राम आदि झांकियां भी रहीं। पहाड़ी वाद्य यंत्र, बैंड-बाजा, सपेरा बीन के अतिरिक्त विशेष ढोली शोभायात्रा का गौरव को बढ़ाया।

शूलिनी मेले के अवसर पर ठोडो मैदान में विधिक स्टाल लगाया 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन ने ठोडो मैदान में लोगों को विधिक जानकारी दी। स्टाल का विधिवत शुभारंभ प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सबीना ने किया। 

शहर में लगे भंडारे 
मेले के दौरान शहर में 30 जगहों में भंडारे लगाए गए। भंडारे में छोले-पूरी, छोले-कुलचे, जूस, आइसक्रीम, फ्रूट चाट, टिक्की, पाव-भज्जी, हलवा, चने समेत कई भंडारे लगाए गए। यहां पर भी लोगों की खूब भीड़ दिखी।

ट्रैफिक व्यवस्था रही बेहतरीन 
शुक्रवार को चंबाघाट से पुराने बस स्टैंड की ओर आने वाले वाहनों को होटल अंबुशा तक ही आने दिया। राजगढ़ से आने वाली बसें कोटलानाला तक ही आ सकी। बड़े वाहनों को दिन में कोटलानाला से आगे नहीं आने दिया जाएगा। सपरून की ओर से आने वाले वाहनों को पुराने उपायुक्त चौक तक ही आ सके। 
 

आठ प्रकार के झूलों में लोग ले रहे आनंद

ठोडो ग्राउंड में आठ प्रकार के झूलों लोगों ने पहले दिन से ही आनंद लेना शुरू कर दिया। रात के लिए झूलों को एलईडी के लिए सजाया हुआ था। झूलों में हेंबर, ट्रेन, बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल समेत चंडोल भी थे। इनमें खूब भीड़ दिखी।

25 किलो देसी घी से तैयार हुआ मां का प्रसाद
माता की पालकी के साथ वितरित हुआ प्रसाद 25 किलो देसी घी से तैयार हुआ। इसका वितरण पूरे शहर में वितरित किया जाता है। इसके लिए शहरवासियों का पूरा सहयोग रहता है। शहर को रंगोली से भी सजाया गया है। शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर निगम के सफाई कर्मियों को दिया गया है। सफाई पर्यवेक्षक राजेश की टीम शहर में सफाई करती दिखाई दी। इसके लिए तीन जोन में शहर को बांटा गया है। हर जगह पर सफाई कर्मी तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed