फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State Level Kabaddi Competition in Paonta himachal

Kabaddi Competition: हिमाचल के पांवटा में इस दिन से राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

Thu, 11 Aug 2022 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Aug 2022 06:36 PM IST
सार

पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू होगी। इसमें साई हॉस्टल समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 52 टीमें पहुंचेंगी।

विज्ञापन
State Level Kabaddi Competition in Paonta himachal
कबड्डी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू होगी। इसमें साई हॉस्टल समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 52 टीमें पहुंचेंगी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी, निदेशक जय भारत ग्रुप दिनेश चौधरी और कबड्डी संघ के एग्जीक्यूटिव सदस्य रणधीर चौधरी विशेष रुप से मौजूद रहेंगे। यह जानकारी जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन सिरमौर प्रतियोगिता करवा रही है। पहली बार जिले में एक साथ दोनों वर्गों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन


जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त राम कुमार गौतम सुबह 10:00 बजे करेंगे। समापन 13 अगस्त को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप होंगे। 32वीं बालक और बालिका वर्ग की सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 14 अगस्त को शुरू होगी। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर इसका शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 15 अगस्त को शाम 4:00 बजे होगा। इसमें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बतौर मुख्यातिथि होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed