फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State Level Independence Day 2021 Celebrations In Mandi Himachal Pradesh

हिमाचल: खालिस्तान समर्थकों ने फिर दी धमकी, मंडी के सेरी मंच पर तिरंगा फहराएंगे सीएम जयराम

Thu, 05 Aug 2021 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Aug 2021 05:57 PM IST
सार

खालिस्तान समर्थकों ने सीएम जयराम ठाकुर को तिरंगा फहराने से रोकने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दस हजार यूएस डॉलर इनाम देने का एलान किया है।

विज्ञापन
State Level Independence Day 2021 Celebrations In Mandi Himachal Pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तान समर्थकों की धमकियों के बीच राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में आयोजित किया जाएगा। जयराम 15 अगस्त को सुबह 11:00 बजे मंडी के सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बैठक की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी दलों के आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी लेने के उपरांत प्रदेश वासियों को अपना संदेश देंगे। समारोह में प्रदेश की सामाजिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को भी दर्शाया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। 
विज्ञापन


उधर, वीरवार को कई मीडिया कर्मियों को खालिस्तान समर्थकों के फोन आए। फोन पर सीएम को तिरंगा न फहराने की चेतावनी दी गई। काल के माध्यम से रिकॉर्ड संदेश में खालिस्तान समर्थक एवं सिख फॉर जस्टिस गुट से जुड़े गुरपखवंत सिंह पन्नु ने सीएम को तिरंगा फहराने से रोकने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दस हजार यूएस डॉलर इनाम देने का एलान किया। उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिकॉर्ड संदेश इंटरनेट कॉलिंग से आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed