फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   state level boxing championship award to shimla

बाक्सिंग में इन्हें मिला ओवरआल चैंपियन का खिताब

Mon, 11 Jul 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Updated Mon, 11 Jul 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
state level boxing championship award to shimla
शिमला के खिलाड़ी ओवरआल चैंपियन के खिताब के साथ। - फोटो : अमर उजाला

ज्यूरी में चल रही राज्य स्तरीय बाक्सिंग में ब्वॉयज ओवरआल का खिताब शिमला के नाम रहा, जबकि गर्ल्स में मंडी की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। रविवार को संपन्न प्रतियोगिता का समापन सीपीएस नंदलाल ने किया और विजेताओं को पुरस्कार बांटे। तीन दिन तक चली इस चैंपियनशिप में 56 किलोग्राम भार में रोहडू के निकित और गर्ल्स के 48 किलो वर्ग में मंडी की पल्लवी ने पहला और विजय लक्ष्मी रामपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


51 किलो में किन्नौर की जमुना ने स्वर्ण, मंडी की तनुजा ने रजत, 54 किलो में मंडी की गुरुवंती ने स्वर्ण और कुल्लू की चीनू ने रजत, 57 किलो में सोलन की किरण ने स्वर्ण और शिमला की तनुजा ने रजत, 60 किलो में सोलन की दीक्षा ने स्वर्ण और मंडी की हिमानी ने रजत, 64 किलो में सोलन की प्रियंका ने स्वर्ण और सोलन की ही लक्ष्मी ने रजत, 69 किलो में मंडी की दया ने स्वर्ण और
विज्ञापन


कुल्लू की सुनैना ने रजत, 75 किलो  में किन्नौर की प्रतिभा ने स्वर्ण और सोलन की रेखा ने रजत, 81 किलोग्राम वर्ग में किन्नौर की अरुणा नेगी ने स्वर्ण और मंडी की पूजा ने रजत और 81 किलो के ऊपर के वर्ग में किन्नौर की स्नेह लता ने स्वर्ण और शिमला की सृष्टि ने रजत पदक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

49 किलोग्राम वर्ग में सोलन के वीर सिंह ने जीता स्वर्ण

state level boxing championship award to shimla

ब्वॉयज जूनियर के 49 किलोग्राम वर्ग में सोलन के वीर सिंह ने स्वर्ण और शिमला के रजत ने रजत, 52 किलो में शिमला के अनुज ने स्वर्ण और सोलन के आकाश ने रजत, 65 किलो में रोहडू के निकित ने स्वर्ण और बिलासपुर के हितेश ने रजत, 60 किलो में शिमला के दीपेंदर ने स्वर्ण और बिलासपुर के सुरेश ने रजत, 64 किलो में शिमला के मोहम्मद ऐश ने स्वर्ण और बिलासपुर के हनिश

ने रजत, 69 किलो में  रामपुर के चंद्र मोहन ने स्वर्ण और बिलासपुर के प्रमेश ने रजत, 75 किलो में बिलासपुर के करण ने स्वर्ण और  हमीरपुर के सौरभ ने रजत, 81 किलो में मंडी के अक्षय ने स्वर्ण और सोलन के निखिल ने रजत, 91 किलो में ऊना के विशाल ने स्वर्ण और शिमला के इमान ने रजत और 91 प्लस वर्ग में मंडी के अभय ने स्वर्ण और सराहन के पीयूष ने रजत पदक जीता।

बुशहर बॉक्सिंग क्लब ज्यूरी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए 244 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि क्लब को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। स्टेट बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने सफल आयोजन के लिए क्लब और स्थानीय लोगों की सराहना की और आयोजक क्लब को 10 हजार रुपये दिए।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर स्टेट बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव सुरेंद्र शांडिल, आईटीबीपी की 43 वाहिनी के कमांडेंट वीरव्रत नेगी, रामपुर नप के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कश्मीरी, आयोजक कमेटी के सचिव अशोक नेगी, क्लब के प्रधान भूपेंद्र शर्मा, राजेश लारजू, जय सिंह मेहता, बल्लू

कायथ, अनिल चगंवी, हिम्मत चगवीं, प्रवीण नेगी, जगदीश, नरेश, संजय, चंद्र मोहन, हेमंत, सुंदर नेगी, मनोज टोलटा, मदन शर्मा, अरुण, अनीता नेगी, कांता नेगी, जय प्रकाश धंगल, सुनील, पंजू, अरविंद, सोहन लाल, संदीप मस्ताना सहित अन्य मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed