{"_id":"6156f1098ebc3e0c16517ccf","slug":"state-disaster-management-authority-board-vice-chairperson-randhir-sharma-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष बोले- लैंड स्लाइड वाले स्थानों को चिन्हित करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष बोले- लैंड स्लाइड वाले स्थानों को चिन्हित करेंगे
Fri, 01 Oct 2021 05:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 01 Oct 2021 05:00 PM IST
सार
इस साल प्राकृतिक आपदा में 448 मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा 1135 करोड़ का नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने कहा कि देश के और राज्यों की अपेक्षा हिमाचल में हर साल प्राकृतिक आपदाएं ज्यादा होती हैं। इस साल भी प्रदेश को बड़ी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा। आपदा के बाद उसके निवारण के लिए तो काम किया ही जाता है, लेकिन अब आपदा से पहले ही इसे रोकने के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में ऐेसे स्थान जहां पर हर साल या तीसरे साल लैंड स्लाइड होता है, उन स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद उन स्थानों का जियोलॉजिकल सर्वे करवाकर उसकी जांच की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद इन चिन्हित स्थानों पर रिटेनिंग वॉल, स्पोर्टिंग वॉल सुरक्षा की दृष्टि से लगवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि बरसात में हिमाचल आने वाले पर्यटकों को समय-समय पर आगाह किया जाता है कि लैंड स्लाइड वाली जगह पर न जाएं।
विज्ञापन
इस साल प्राकृतिक आपदा में 448 मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा 1135 करोड़ का नुकसान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि कोरोना से हुई मौत पर 50 हजार मुआवजा दिया जा रहा है। इसे प्रदेश में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन